Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने देव प्रखंड में योजनाओं का किया निरीक्षण, आवश्यक निर्देश दिए

ओम प्रकाश शर्मा ,औरंगाबाद : जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने आज देव प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में चल रही विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इसरौर पंचायत के बिशनपुर स्कूल और खेल के मैदान का दौरा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त, सरगांव पंचायत में पुस्तकालय के लिए स्थल चयन के उद्देश्य से जुड़ी बिगहा और केसौर गांव का भ्रमण किया। उन्होंने केसौर गांव में निर्मित सामुदायिक भवन को मरम्मती कर पुस्तकालय बनाने का निर्देश दिया और मनरेगा के तहत पौधारोपण एवं पेवर ब्लॉक जैसे कार्यों का निरीक्षण किया।

जिला पदाधिकारी महोदय ने बेढनी पंचायत अंतर्गत निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का भी निरीक्षण किया। बेढनी उच्च विद्यालय और मध्य विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति और मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान उन्होंने स्कूल में पर्याप्त रोशनी के लिए लाइट लगाने हेतु प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया।