Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

जामताड़ा जिले के 23 वें एवं पहली बार डीसी होंगे फैज अक अहमद

उमाशंकर सिंह धनबाद उपायुक्त बने

ओम प्रकाश शर्मा ,भारतटीवी.न्यूज। राज्य के हेमंत सरकार ने मंगलवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल कर कई अधिकारियों को उपायुक्त बनने का अवसर प्रदान किया। 18 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। वहीं राज्य के विभिन्न जिलों के डीसी बदले गये हैं।

झारखंड राज्य के कुल 24 जिलों में से सिर्फ 15 जिलों के ही डीसी बदले गये

इनमें जामताड़ा, धनबाद, रांची, जमशेदपुर देवघर सहित अन्य कई अहम जिले हैं। वहीं फैज अक अहमद को पहली बार जामताड़ा जिले का डीसी के रूप में काम करने का मौका मिला है। वहीं परियोजना निदेशक उमाशंकर सिंह को धनबाद का उप आयुक्त बनाया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विशेष कार्य पदाधिकारी ओएसडी गोपाल तिवारी ने अपने पद से इस्तफा दे दिया है। हलाकि वे पथ निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर बने रहेंगे। मुख्यमंत्री ने उनका इस्तीफा स्वीकृत कर लिया है।

झारखंड में पहली बार नेत्र से दिव्यांग राजेश सिंह बने बोकारो डीसी

आईएएस राजेश सिंह


धनबाद। सूबे के मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए बोकारो के डीसी पद पर नेत्र से दिव्यांग राजेश सिंह को मौका दिया है। 2007 बैच के दृष्टिहीन आईएएस राजेश सिंह बोकारो के नए डीसी बनाए जाने से राजेश सिंह बेहद खुश हैं। दिव्यांग राजेश सिंह पर सरकार का पूरा भरोसा है पटना के धनरूआ निवासी राजेश सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में लम्बी कानूनी लड़ाई के बाद आईएएस बनने में सफलता हासिल की थी .उन्होने कहा कि एसडीओ एडीएम के रूप में किये गये काम अब काम आयेंगे। कोरोनाकाल में इस पद पर काम करना काफी चुनौती भरा होगा।

जामताड़ा जिले के अबतक के सभी 23 उपायुक्तों के नाम जानें

List Of Successor Deputy Commisioners Of Jamtara

List of Collectors

Sl No.NameFromTo
1Nitin Madan Kulkarni25/04/200119/01/2002
2Shri Baidehi Sharan Mishra  I.A.S.19/01/200206/06/2003
3Shri  Surendra Singh Meena I.A.S.07/06/200308/12/2003
4Shri Mohan Lal Roy I.A.S08/12/200318/10/2004
5Shri Rudranand Prasad I.A.S18/10/200416/04/2005
6Shri  Alok Goyal I.A.S.16/04/200521/08/2005
7Shri. Satyendra Singh I.A.S.22/08/200507/07/2006
8Shri P.J.Lakra ,(Incharge) J.A.S.08/07/200602/08/2006
9Shri Shyam Shankar Prasad I.A.S.02/08/200627/04/2007
10Shri Sahajanand Sharma I.A.S.27/04/200709/02/2009
11Shri Surendra Prasad Singh (Incharge)J.A.S.09/02/200917/02/2009
12Shri Kripa Nand Jha I.A.S.17/02/200925/06/2012
13Shri Chandra Shekhar I.A.S.25/06/201220/10/2014
14Shri Shashi Ranjan Prasad Singh I.A.S.20/10/201415/04/2015
15Shri Surendra Kumar I.A.S.15/04/201530/05/2015
16Shri Kripa Nand Jha I.A.S.31/05/201519/07/2015
17Shri Surendra Kumar I.A.S.21/07/201531/12/2015
18Dr. Santanu Kumar Agrahari I.A.S01/01/201623/06/2016
19Shri Ramesh Kumar Dubey I.A.S.24/06/201608/02/2018
20Shri Aditya Kumar Anand I.A.S.09/02/201801/02/2019
21Dr. Jata Shankar Choudhary I.A.S.03/02/201921/08/2019
22Shri Ganesh Kumar I.A.S.21/08/2019Till now