Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

जनजागरण यात्रा का होगा शुरूआतः- हम

BHARATTV.NEWS,पटना :16 जनवरी 2023 (सोमवार): हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से0) राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मंत्री अनु0 जाति/जनजाति कल्याण विभाग डॉ0 संतोष कुमार सुमन की अध्यक्षता में पार्टी के संस्थापक श्री जीतन राम मॉंझी जी के आवास 12 एम. स्ट्रैण्ड रोड, पटना में एक बैठक आहुत किया गया। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पाण्डेय के द्वारा बैठक में जनसम्पर्क हेतु फरवरी माह में मगध प्रमण्डल स्तरीय जन यात्रा करने हेतु प्रस्ताव दिया गया। जिसमें पार्टी के वरीय नेताओं ने यात्रा की सफलता हेतु मगध प्रमण्डल के जिला अध्यक्षों के साथ विचार विमर्श किया। जिसमें सर्वसम्मति से तय किया गया कि फरवरी माह के द्वितीय सप्ताह में जय प्रकाश नारायण के कार्य स्थल कौआकोल के शेखो देउरा आश्रम में माल्यार्पण व नमन कर पद यात्रा की शुरूआत की जायेगी। जहॉं गोविन्दपुर, रोह, वारसलीगंज, कादीरगंज, हिसुआ होते हुए मोहरा जाकर पर्वत पुरूष दशरथ मॉंझी जी की समाधी स्थल पर माल्यार्पण करेंगे। जहानाबाद, गया, औरंगाबाद, नवादा को यात्रा में शामिल करते हुए गरीबों के बीच जाकर जीतन राम मॉंझी जी के द्वारा गरीबों के हित में लिए गये 34 फैसलों के लिए गरीबों के बीच जाकर जन जागरण किया जायेगा साथ ही साथ गरीब मजदुर, दलित, महादलित, पिछड़ा, अतिपिछड़ा, अल्पसंख्यक एवं गरीब सवर्णो के उत्थान हेतु टोला-टोला जाकर उनका विचार और आर्शिवाद प्राप्त करेंगे। साथ ही साथ जीतन राम मॉंझी जी के द्वारा गरीबों और अमीरों के बीच में फैली हुयी खाई को भी पाटने के भी नीति को भी चर्चा किया जायेगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 संतोष मॉंझी ने कहा कि आजादी के 75 साल के बाद भी गरीब दलितों की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा हैं। हम राजनीतिक रूप से स्वतंत्र जरूर हो गये हैं लेकिन आज भी आर्थिक रूप से हमलोग गुलाम और कमजोर हैं। शिक्षा का जो अनुपात है अन्य वर्गो के अनुपेक्ष में बहुत ही कम है। इस यात्रा का मुख्य उद्वेश्य यह होगा कि जन जागरण के माध्यम से शिक्षा, सामानता, बंधुत्व और अवसर की उपलब्धता भी गरीबों को कैसे उपलबध हो इसी रायसुमारी को लेकर जनता के बीच मे जाकर विचार विमर्श कर पार्टी आगे की रणनीति तय करेगी। आगे आनेवाली लोकसभा के चुनाव को देखते हुए गरीब विरोधी केन्द्र सरकार को उखाड़ फेकने का भी संकल्प लेगें। आज मॅंहगाई चरम पर है इस पर बोलने वाला कोई नहीं है।
इस बैठक में टिकारी विधायक, डॉ0 अनिल कुमार, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष जे0पी0वर्मा, ई0 देवेन्द्र मॉंझी, कौशलेन्द्र कुमार सिंह, शंकर मॉंझी, नन्दलाल मॉंझी, श्याम सुन्दर शरण, राजन सिद्दिकी, अमित पटेल, रंजन सिंह, गीता पासवान, वरूणेश विजय, राजीव नयन सिंह उर्फ बलमा बिहारी, तौसिफुर रहमान, आर. के दŸाा, अनिल यादव, राधेश्याम प्रसाद, पम्पी शर्मा, सुनील चौबे, राजेश निराला, नारायण पाण्डेय, मनीष शर्मा, अरविन्द कुमार उर्फ सुनील शर्मा, अशोक मॉंझी, अनिल कुमार रजक, श्रीकान्त प्रसाद, लवकुश कुमार, रविन्द्र कुमार शास्त्री, सुनीता अशोक, धु्रवलाल मॉंझी, तनवरी उर रहमान, दीना मॉंझी आकाश कुमार, लवकुश उर्फ बिहारी, इत्यादि कार्यकर्ता शामिल हुए। इसकी जानकारी टिंकु कुमार उर्फ श्रवण कुमार प्रदेश मीडिया प्रभारी ने दी।