Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

छ संतानों के पिता धीरेन दास ने फांसी लगाकर दी जान

BHARATTV.NEWS; CHITRA: देवघर जिले के चित्रा थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव दमगढ़ा में मंगलवार को छ संतानों के पिता धीरेन दास ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटनास्थल पहुंचकर सारठ विधायक रणधीर सिंह ने मृतक के स्वजनों को ढाढस बंधाया।
घटना सुबह लगभग 8 बजे की है। किसी ने सोचा भी नहीं था कि धीरेन के जीवन का यह आखिरी सुबह साबित होगा। रोजमर्रा की तरह नित्य कर्मों से निपट कर वह स्थानीय बाजार गया था। वहां से लौटकर अपने घर के अहाते में फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। जब उस पर किसी की नजर पड़ी तब तक उसके प्राण पखेरू उड़ चुके थे। गांव के लोगों का कहना है कि अक्सर वह शराब पीकर घर आता था और शोर-शराबा मारपीट आदि भी किया करता था। लेकिन फिलवक्त उसके आत्माहत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी हो कि पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल देवघर भेज दिया। इस संबंध में उसकी पत्नी हीरामणि देवी के बयान पर अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है। इस घटना से पत्नी हीरामणि को गहरा सदमा पहुंचा। एक संतान की शादी हो चुकी है। शेष पांच संतानों की परवरिश करना उसके सामने बड़ी समस्या बनकर खड़ी हो गई है। चार पुत्रियों और एक पुत्र का रो रो कर बुरा हाल हो गया। विधायक सिंह ने मौके पर पहुंचकर मृतक के संतानों को सांत्वना दिया। कहा कि संकट की घड़ी में वे उसके साथ हैं। जब भी जरूरत महसूस हो वह सभी आसानी से उनके घर आ सकते हैं