महाप्रबंधक ने विजेता तीरंदाजों को किया पुरस्कृत
BHARATTV,NEWS, OM SHARMA,चितरंजन,31 जनवरी 2023: चितरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका) के तीरंदाजी प्रशिक्षण अकादमी में 12वीं अखिल भारतीय रेलवे (महिला पुरुष) तीन दिवसीय (29 जनवरी –31 जनवरी) तीरंदाजी चैंपियनशिप प्रतियोगिता का समापन 31 जनवरी को किया गया। 29 से 31 जनवरी तक जारी इस प्रतियोगिता में विभिन्न रेल जोनों के महिला पुरुष प्रतिभावान तीरंदाजों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले तीरंदाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।चिरेका खेल कूद संगठन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का समापन आज 31 जनवरी को चिरेका महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती नमिता कश्यप की गरिमामई उपस्थिति में सतीश कुमार कश्यप, महाप्रबंधक/चिरेका सह संरक्षक,चिरेका खेल कूद संगठन के कर कमलों द्वारा विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र वितरण के साथ किया गया।इस अवसर पर आर के मुखर्जी, अध्यक्ष,चिरेका खेलकूद संगठन सह प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी,चिरेका महिला कल्याण संगठन की सदस्याएं, विभागाध्यक्ष, वरीय अधिकारी, खिलाड़ीगण और खेल प्रेमी उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।













