Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

चिरेका में कार्यरत महिला कर्मचारियों ने सामूहिक तस्वीर के साथ एकजुटता के साथ सामाजिक संदेश दिया

महिला चिरेकाकर्मियों को महाप्रबंधक ने किया सम्मानित

BHARATTV.NEWS, चित्तरंजन:  चित्तरंजनरेलइंजनकारखाना (चिरेका) में आज 8 मार्च 2022 कोअंतरराष्ट्रीयमहिलादिवसका पालन किया गया। इस मौके पर प्रशासनिक भवन,वर्क्स ऑफिस,कारख़ाना,के.जी अस्पताल, स्टील फॉनडरी, पावर हाउस आदि में कार्यरत महिला कर्मचारियों ने सामूहिक तस्वीर के साथ एकजुटताका परिचय देते हुए सामाजिक संदेश दिया। प्रशासनिक भवन  सभागार में चिरेका में बेहतरीन कार्य करने वाले महिला चिरेका कर्मियों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रममें चयनित महिला कर्मचारियों को सतीश कुमार  कश्यप, महाप्रबंधकके कर कमलों द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर एस डी पाटीदार, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी वरीय अधिकारीगण और महिला कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

WWW.BHARATTV.NEWS

WWW.BHARATTV.NEWS