Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

चित्तरंजन में सादगी से मना रथयात्रा

भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा संग मौसी घर गए भगवान जगन्नाथ


ओम प्रकाश शर्मा , चित्तरंजन। मंगलवार को रथयात्रा के मौके पर भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना चित्तरंजन के फतेपुर स्थित नील चक्र मंदिर में धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। इस मौके पर सुबह से ही मंगल आरती व वैदिक मंत्रों का जाप पुरोहितों द्वारा की गई।

नील चक्र मंदिर के सचिव गोपो बन्धू श्यामल ने बताया कि आज भगवान अपन भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा संग मौसी बाड़ी यानि उनकी घर जाते हैं और 9 दिनों के बाद भगवान अपने भाई बहन के साथ वापस लौटते हैं। सचिव ने बताया कि चित्तरंजन में 67 वर्षों से लगातार भगवान जगन्नाथ की पूजा व रथ निकाला जा रहा है। पूजा में चित्तरंजन,रूपनारायणपूर के भक्तों ने भाग लिया। इस दौरान कोविड 19 से बचने के लिए मानव दूरी का खास ख्याल रखा गया। पूजा को सफल बनाने में नील चक्र मंदिर सदस्यों की अहम भूमिका रही।
फोटो: नील चक्र मंदिर में पूजा करते आयोजक