Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

चित्तरंजन चैंबर ऑफ कॉमर्स सभापति बने सुरेंदर सिंह छाबड़ा, सह सभापति बाटुल और समीर बने

मुन्ना सिंह को बनाया गया सचिव

BHARATTV.NEWS, CHITTRANJAN: चित्तरंजन चैंबर ऑफ कॉमर्स की आज रेल नगरी के एरिया 4 सामुदायिक भवन में एक बैठक आयोजित की गई जिसमे सर्व समिति से सुरेंद्र सिंह छाबड़ा को सभापति चुना गया. इसके अलावा एक 26 सदास्य कार्य समिति का भी गठन किया गया। जिसमें सलाहकर रमेन बरुआ, सह सभापति बाटुल चौधरी और समीर सुर को बनाया गया है जबकि महासचिव अशोक मजूमदार और कार्यकारी महासचिव पार्थ सारथी मंडल को चुना गया। सह सचिव मदन गुप्ता, सचिव मुन्ना सिंह और जॉय बर्धन चौधरी को बनाया गया। कोशाध्याक्ष शंकर घोष और शशि शर्मा को चुना गया। कमिटी में 11 कार्यकारी सदस्यों को भी शामिल किया गया हैं जिसमें राम सिंह, सुदीप्तो राणा, नवंकर भारती जयंतो पाल, टिंकू काजल चाकिंग, रमेश सिंह, बबलू, मनोज झा ,एमडी इस्लाम और नरेंद्र साहा हैं। कमेटी में 3 महिला सदस्य भी है। रूपा शर्मा, पद्मिनी शर्मा और महुआ सिल। आज के कार्यक्रम में सुरेदर सिंह ने विगत दिनो में समिति द्वारा किये कार्यो पर प्रकाश डाला। बाजार की दयनीय अवस्था तथा चिरेका प्रशासन से अपनी समस्याओं के समाधान का उल्लेख करते हुए व्यापारियों में एकता एवं अनुशासन पर जोर दिया। REPORT: OM SHARMA