JAMTARA: फतेहपुर प्रखण्ड अन्तर्गत विन्दापाथर थाना क्षेत्र के पालाजोरी गांव में स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय प्रांगण में चापुड़िया आजीविका महिला संकुल संगठन द्वारा आमसभा की गई। जिसमें चार पंचायत,चापुड़िया,पालाजोरी, धसनिया, और विन्दापाथर के कुल 37 गांव के स्वयं सहायता समूह की दीदीयों ने भाग ली। महिला संकुल संगठन की अध्यक्षता ललिता देवी ने की।
सभा का संचालन संगठन के सी सी जय नारायण पण्डित ने की। बैठक की शुरुआत पंचायत के मुखिया सोनामति टूडू एवं विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

बैठक में उपस्थित मुख्य वक्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज युग बदल गया है। आज सभी संगठन महिलाओं को प्राथमिकता दे रही है। उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दिया जा रहा है।उसका सही लाभ महिला संकुल संगठन को लेकर आत्मनिर्भर बनना है। इसके लिए सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्वरोजगार हेतु बैंक से ऋण दिया जाता है ताकि महिलाएं अपने रूचि अनुसार व्यवसाय कर सके और आय में वृद्धि कर अपने परिवार ठीक से चला सके।
वक्ता परेश यादव ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार क्ई ऐसी योजना चला रही है जो महिलाओं को इज्जत सहित स्वरोजगार करने का अवसर दे रही है। महिला संगठित होकर, समूह बनाकर कर भी रोजगार कर सकती है। सरकार की फूलो झानो योजना के तहत भी इसका लाभ उठा सकती है। अपने आय में वृद्धि कर सकती है। महिला समूह बनाकर बैंक से ऋण लेकर अपना कारोबार बढ़ा सकती है।
ग्राम प्रधान सदानंद यादव और लोक जागृति मंच संचालक ने महिलाओं को आगे बढ़ कर इसका लाभ उठाने को प्रेरित किया। विधायक प्रतिनिधि अरविंद मुर्मू ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज महिलाओं को घूंघट में नहीं रहना है। अपने से भी रोजगार कर अपना परिवार चलाने का निर्णय ले और स्वाबलंबी बने। मुखिया सोनामति टूडू ने उपस्थित महिलाओं को कहा कि बच्चों को शिक्षा मिले। बच्चे स्कूल जाये। उन्हें शिक्षित बनाने में हम माताओं को जागरूक होना है।हर जगह पर महिलाओं के लिए आरक्षण है यह हमें जानना होगा।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया सोनामति टूडू, विधायक प्रतिनिधि अरविंद मुर्मू, ग्राम प्रधान सदानंद यादव,लोकजागृति मंच के सदस्य, मुखिया पति अविता हांसदा,झा मु मो जिला महासचिव परेश यादव चापुड़िया आजीविका महिला संकुल संगठन के अध्यक्षा ललिता देवी, सचिव सुलेखा देवी, कोषाध्यक्ष अष्टमा देवी,सी एल एफ कोषाध्यक्ष अमृता देवी सरीता देवी,रीना देवी, कल्पना देवी, राधारानी देवी, बैंक सखी पिंकी देवी एवं चापुड़िया आजीविका महिला संकुल पी आर पी दीलीप टूडू सहित 37 गांवों से लगभग 300 तीन सौ महिलाएं उपस्थित थी।














