Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

ग्राम सभा आयोजन कर किया सेविका व सहायिका का चयन

BHARATTV.NEWS; CHITRA: बाल विकास परियोजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन के लिए शुक्रवार को देवघर जिले के पालोजोरी प्रखंड अंतर्गत कंसरायडीह, बगदाहा व वह अन्य पंचायत में आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका का चयन किया गया।
कंसरायडीह पंचायत में आंगनबाड़ी सेविका के रूप में रेशमा खातून व सहायिका के तौर पर रूबी जाफरी का चयन किया गया। वहीं बगदाहा पंचायत के रामपुर आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका के लिए रेखा दत्ता का चयन हुआ। इसी पंचायत के घोड़ादहा आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के तौर पर चिंतामणि मरांडी चुनी गई। कसमाला गांव में चयन की प्रक्रिया जारी थी। ग्राम सभा में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रितु ने सेविका व सहायिका चयन के लिए आवश्यक योग्यता के बारे में विस्तार से चर्चा की। सीडीपीओ रितु कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका पूनम कुमारी, पालोजोरी प्रखंड प्रमुख उषा किरण मरांडी, जिला परिषद सदस्य मिसिल हांसदा ने संयुक्त रुप से इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। हालांकि जगह जगह एक ही पद के लिए अनेक अभ्यर्थी मौजूद थे। लेकिन सीडीपीओ रितु ने शैक्षणिक योग्यता को आधार बनाते हुए चयन प्रक्रिया मुकम्मल की। जानकारी हो कि अपने-अपने पंचायत में कार्यक्रम के दौरान बगदाहा पंचायत के मुखिया गोलक बिहारी यादव, कंसरायडीह पंचायत की मुखिया पूनम मरांडी, पूर्व मुखिया देवेंद्र मुर्मू, शंकर चौधरी, एएनएम रेखा देवी पंसस रजोनी टुडू मौजूद थे। कार्यक्रम के अंतराल में बगदाहा मोड में सेकंड हैंड बाइक शोरूम का उद्घाटन भी किया गया। इसमें लोग अपनी बाइक खरीद व विक्रय कर सकते हैं।