BHARATTV.NEWS CHITRA: गांधीजी एक व्यक्ति ही नहीं विचारधारा थे। आज भी उनके विचार अपना देश सहित पूरे विश्व में छाया हुआ है। उक्त बातें पूर्व विस अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता ने गांधी जी की पुण्यतिथि पर स्थानीय चौक में श्रद्धांजलि सभा में रविवार को कही।
उन्होंने कहा कि गोडसे ने उनकी हत्या कर दी लेकिन उनके विचार देशवासियों के दिलों में आज भी छाया हुआ है। इसलिए वे अमर हैं। उनके विचारों से अमेरिका के राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ही प्रभावित नहीं हुए बल्कि संपूर्ण विश्व में उनके विचारों का प्रभाव है। किंतु उनकी विचारधारा को दफनाने के लिए अपने ही देश में हर संभव प्रयास किया जा रहा है। नाथूराम गोडसे का मंदिर बना कर महिमामंडन करने वाले लोगों के खिलाफ देश के प्रधानमंत्री मोदी जी एक शब्द नहीं बोलते हैं। आज हमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, इच्छा अनुसार रोजी-रोटी कमाने का साधन चुनने का अधिकार, आजादी के साथ जीने का अधिकार मिला है तो उसका श्रेय बापू को जाता है।

उन्हीं के नेतृत्व में हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजों को खदेड़ भगाया। जानकारी हो कि पुण्यतिथि मनाने के लिए गांधी चौक में एक समारोह का आयोजन किया गया। सैकड़ों लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर अशोक चौधरी, राजेश राय, अरुण पांडेय, रामू शर्मा, पप्पू भोक्ता, रवि राय, अनिरुद्ध यादव, अशोक भोक्ता समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। शहादत दिवस पर याद किए गए राष्ट्रपिता गांधी : स्थानीय डीएवी विद्यालय में शहीद दिवस मनाया गया। इस विशेष अवसर पर प्राचार्य सहित उपस्थित शिक्षकों ने राष्टपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किया।ऑनलाइन कार्यक्रमों में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। ऑडियो एवं वीडियो के माध्यम से गांधी जी के व्यक्तित्व पर बच्चों ने अपना अपना विचार रखा। विद्यार्थियों ने ‘गांधी जी का जीवन और योगदान’ विषय पर लेखन किया। ‘दाण्डी मार्च’ विषय पर चित्र बनाया ‘गांधी जी-सत्य और अहिंसा के पुजारी’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता में वे शामिल हुए। मौके पर प्राचार्य अजय कुमार सिंह ने कहा कि देश को आज़ादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महात्मा गांधी की विचारधारा की पूरी दुनिया कायल है। अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। सभी कक्षा के बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। उन्हें पहला दूसरा और तीसरा स्थान प्रदान कर पुरस्कार देने की घोषणा की गई। शिक्षक सह मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने दी।














