BHARATTV.NEWS, CHITRA : ब्रह्मविद्या विहंगम योग पंथ के अनुयायियों ने देवघर जिले के चितरा स्थित तिवारी चौक में बुधवार को गुरु वंदना कार्यक्रम का आयोजन किया।इस दौरान गुरु की महिमा का बखान किया गया।
कार्यक्रम का आगाज इस पंथ के सदाफल देव महाराज की तस्वीर पर पुष्प अर्पण करने के बाद किया। गुरु वंदना में सभी अनुयायियों ने स्वर वध प्रार्थना किया। दोहा भाष्य सहित आरती कार्यक्रम के दौरान गुरु सदाफल देव की महिमा का बखान जिला प्रचारक मंत्री सह झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के स्थानीय सचिव महेंद्र प्रसाद राणा की तरफ से किया गया। गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि उनकी कृपा जिन पर बरस जाती है। उनका जीवन जन्म मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है। गुरु ही वह व्यक्ति होते हैं जो हमारे जीवन मरण के बंधन से मुक्ति प्रदान करते हैं। परमात्मा के चरणों में जगह दिलाने वाले गुरु ही होते हैं। हमें प्रतिदिन गुरू वंदना करके उनकी कृपा प्राप्त करनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान ही उन्होंने विधायक प्रतिनिधि से इस्तीफा देने की घोषणा की। जिला सहप्रचारक फौजदार यादव, जियाराम कोल, संतोष कुमार महतो, कपिल महतो, मंटू कोल, नवल किशोर राणा, ह्रदय राणा, अशोक वर्मा, नर्सिंग महतो, विवेक महतो समेत अन्य लोग मौजूद थे।














