भगवान राजा दक्ष प्रजापति का जयंती उत्साह पूर्वक मना
मिहिजाम, प्रतिनिधि। सृष्टि के प्रथम महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती भारतीय प्रजापति हीरोज़ ओर्गनाइज़ेशन रजि. की और से मिहिजाम के कानगोई ग्राम में मनाई गई। जिला जामताड़ा मैं देश में महामारी बीमारी कोरोना वायरस को देखते हुए( सोशल डिस्टेंस ) का ध्यान रखते हुए, भगवान राजा दक्ष प्रजापति का जयंती उत्साह पूर्वक मनाया गया। मौके पर उपस्थित BPHO झारखंड संगठन सचिव कैलाश पंडित BPHO संथाल परगना पर मंडल अध्यक्ष विनय कुमार पंडित गंगू पंडित श्याम पंडित एवं अन्य उपस्थित थे। इस अवसर पर राजा दक्ष के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया।















