Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

गरीब लड़की के मौत नहीं हत्या हुई है! : संतोष सिंह


BHARATTV.NEWS,DHANBAD:
धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह आज भालगोरा स्थित मृतक अन्नू कुमारी के घर पहुंच कर मृतक के परिजनो से मिलकर मृतक अन्नू कुमारी के हत्यारे डाक्टर अभिजीत सिंह की गिरफ्तारी के लिए कल धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार से मुलाकात कर गिरफ्तारी की मांग करेंगे। श्री सिंह ने कहा
झरिया के चिकित्सक के घरेलू सहायिका झरिया के भालगोरा निवासी लगभग 16 वर्षीय नाबालिक अन्नू की संदिग्ध मौत मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि बच्ची मौत नहीं है बल्कि हत्या है। इसके न्याय के लिए मैं हर कदम पर इस परिवार के साथ हूं। दोषियों को सजा दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोडूंगा। दोषी डॉ को हर हाल में जेल भेजने का काम करूंगा। संतोष सिंह ने कहा कि स्थानीय थाना पुलिस पूंजीपतियों का साथ देना छोड़ दे और गरीब का साथ दे। न्याय दिलाना पुलिस का काम है नाकि अपराध को छिपाना। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा डाक्टर की गिरफ्तारा नही हुआ तो आन्दोलन किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस नेता रमेश जिन्दल अनूप सिंह उर्फ डेविड गौतम पासवान, सुरज कुमार वर्मा राकेश पासवान गणेश कुमार निषाद, कांग्रेस नेत्री रेखा देवी, भोला पासवान, राजा कुमार भुइंया आदि लोग थे।