BHARATTV.NEWS; CHITRA : खागा थाना क्षेत्र की बडजोरी गांव निवासी कोनिका देवी ने घटना के एक महीना बीत जाने पर भी उसके साथ छेड़खानी, सोने का चैन छिंनतई करने, मारपीट व शारीरिक संबंध बनाने की नियत रखने वाले आरोपी धनंजय धनंजय नामक एक युवक के आचरण से परेशान हैं। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार कर न्याय करने की गुहार लगाई है।
पीड़िता कोनिका का कहना है कि 12 जून को सुबह शौच को गई थी। इसी दौरान गांव के ही धनंजय ने उनके साथ छेड़खानी करना प्रारंभ कर दिया। शोर शराबा कर वह भागने में सफल रही। लेकिन आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। मौका मिलते ही उसने उसके गले के हार छिन लिया। इतना ही नहीं वह आगे बढ़कर घर के आगे मारपीट करने के लिए डंडा लिए खड़ा था। वहां भी उसने गाली गलौज किया। वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की बुरी नियत रखता है। इतना ही नहीं वह सरकारी जल मीनार से पानी पर भी रोक लगाता है। उसके इस आचरण से पीड़िता बुरी तरह परेशान है। उसने थाने की पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा कि घटना के एक माह बीत गए। परंतु आरोपित व्यक्ति धनंजय की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे परेशान होकर पीड़िता ने न्याय दिलाने के लिए पुलिस से गिरफ्तारी की मांग की है।
कई स्थानों में धूमधाम से हुई बाबा दुबे की वार्षिक पूजा
BHARATTV.NEWS; CHITRA: कोयलांचल के कुकराहा, बाबूपुर, चितरा, दूधिचुआ, पांडे डुमरिया, तिलैया आदि गांवों में सावन माह की दूसरी सोमवारी को रुद्रावतार के रूप में माने जाने वाले बाबा दुबे की वार्षिक पूजा धूमधाम से हुई। इसके साथ ही लोगों ने मेले का भी आनंद लिया।
यूं तो बाबा दुबे की पूजा अर्चना श्रद्धालु भक्त सालों भर करते रहते हैं। लेकिन वार्षिक पूजा को लेकर उनमें उत्साह व श्रद्धा भक्ति भाव चरम पर रहा। अल सुबह बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए श्रद्धालुओं ने अपने अपने गांव के दुबे मंडा की तरफ रुख किया। अक्षत, चंदन, धूप, दीप, नैवेद्य, फल, फूल, बेलपत्र आदि पूजा सामग्रियों के साथ उनकी पूजा-अर्चना पूरे भक्ति भाव से की। श्रद्धालु भक्तों में महिलाओं व बच्चों की उपस्थिति अत्यधिक देखी गई। खासकर महिलाओं ने बाबा से मन्नत मांगी कि उनके परिवार के सदस्यों को सुखी संपन्न व समृद्धशाली बनाएं। उनके परिवार के ऊपर आने वाले सारे संकटों से रक्षा करें। उल्लेखनीय है कि दोपहर बाद उनकी वार्षिक पूजा विधि विधान के साथ प्रारंभ की गई। इस दौरान पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल, ढाक व शहनाई की आवाज मंडा परिसर गूंज उठा। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद के रूप में खीर ग्रहण किया। वहीं जगह जगह बड़ी संख्या में ब्राह्मण भोजन के रूप में दही चूड़ा लोगों ने ग्रहण किया। जानकारी हो कि इस मौके पर मेले का भी आयोजन किया गया। कोरोना काल बीत जाने पर इस वर्ष मेले में भी लोगों ने खूब आनंद लिया। अपने जरूरत की चीजें और मिठाइयों की खरीदारी जमकर हुई। इस दौरान उदय सिंह, पप्पू सिंह, भगवान तिवारी, गौरमणि गोस्वामी, जटा शंकर पांडेय, अरुण पांडेय, राजेश राय, यमुना पांडेय, पूरन सिंह समेत अन्य लोग अपने अपने गांव में पूजा के दौरान सक्रिय रहे।






