BHARATTV.NEWS: नाला जामताड़ा: नाला विधानसभा अंतर्गत खड़ीमाटी और चित्तरंजन के बीच अजय नदी पर पुल बनाने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चित्तरंजन रेल कारखाना के जी एम से भेंट की। जीएम सीएलडब्ल्यू ने भाजपा कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि खड़ीमाटी फतेहपुर के बीच अजय नदी पर पुल का निर्माण शीघ्र किया जायगा।ज्ञात रहे खड़ीमाटी और चित्तरंजन फतेहपुर के बीच अजय नदी पर पुल रेलवे विभाग द्वारा बनवाया गया था। इसका उद्देश्य यही था कि चित्तरंजन कारखाना में जो अगल बगल गांव के कारखाना कर्मचारी को आवागमन में सुविधा हो सके। साथ ही नाला विधानसभा क्षेत्र के लोगों को भी चित्तरंजन फतेहपुर आने जाने में कोई असुविधा न हो। लेकिन वर्षों पूर्व भयानक बारिश से अजय नदी में भंयकर बाढ़ आने से पुल बह गया था। जिससे कारखाना कर्मचारी को एवं अगल-बगल के निवासियों को चित्तरंजन फतेहपुर आने जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ी थी। बाद में चित्तरंजन रेलवे विभाग से आवागमन करने के लिए एक छोटा और संकीर्ण पुल का निर्माण करवाया गया है। लोगों का आना-जाना उसी पुल पर से अभी चल रहा है। लेकिन मोटरसाइकिल, साईकिल,पैदल ही जा सकते हैं। तीन पहिया या चार पहिया वाहनों का आवागमन बिल्कुल संभव नहीं है।
नाला विधानसभा क्षेत्र की जनता इस पुल से बैल गाड़ी से घांस, बांस,पुआल आदि मिहिजाम और अगल बगल ले जा कर बैचते थे वह कारोबार अब बन्द हो गया है। क्यों कि इस छोटी और संकीर्ण पुल से आर पार नहीं हो पा रहे हैं। यह एक बहुत बड़ी जनसमस्या है। इसी जन समस्या के समाधान के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा, सुरेश राय, बालमुकुंद रविदास, विवेक कुमार, गौतम कुमार सहित कई अन्य थे।












