चित्तरंजन। पश्चिम बंगाल के आसनसोल के कुल्टी में बुधवार को एक युवक की गोली मार कर हत्या कर सी गयी। कुल्टी थाना क्षेत्र के शीतलपुर तुलसीडीह इलाके में एक झोपड़ी में युवक को गोली मार दी गई। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। घटना के बाद से इलाके में तनाव है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
मृतक की पहचान परेश माझी के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार मृतक ईसीएल कर्मी था। जिसे ड्यूटी न करने के कारण बर्खास्त कर दिया गया था। फिलहाल हमलावरों के बारे में पुलिस पता लगा रही है।














