Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने होनहार बच्ची की ली सुध,काजल कुमारी का दिव्यांग पेंशन की भी सुविधा उपलब्ध नहीं है!

BHARATTV.NEWS, ओम शर्मा , मिहिजाम : कुछ करने का हो जज्बा तो मंजिल पाने में दिव्यांगता भी रोड़ा नहीं बनता। ऐसा ही कारनामा जामताड़ा जिला में प्रकाश में आया है। मिहिजाम के रामू खटाल निवासी संजय यादव की प्रथम पुत्री काजल कुमारी जो राजकीयकृत प्लस टू विद्यालय में 11वीं की छात्रा है। जिसका चयन बेंगलुरु में 27 से 29 जनवरी 2023 को पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित 12वां नेशनल जूनियर एवं सब जूनियर पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के लिए किया गया था। जिसमें पूरे झारखंड से मात्र तीन बच्चियों का चयन हुआ था। जिसमें काजल कुमारी यादव ने पंद्रह सौ मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने जिले का ही नहीं पूरे झारखंड का नाम रोशन किया। परंतु अभी तक जिले के कोई भी पदाधिकारियों ने अपने दिलचस्पी नहीं दिखाई कि बच्ची का स्पोर्ट्स में भविष्य उज्जवल कैसे बने। मिहिजाम नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुबोध ओझा के संज्ञान में आते ही उन्होंने अपनी तत्परता दिखाते हुए रविवार को इस होनहार बच्ची के घर जाकर वास्तविक स्थिति को जानने पर पता चला की उसके घर की स्थिति काफी दयनीय है। इसके बावजूद उसके घर वाले उसके उज्जवल भविष्य के लिए दिहारी मजदूरी करके भी उसके स्पोर्ट्स के जज्बे को अब तक रुकने नहीं दिया। काजल कुमारी सबसे बड़ी पुत्री है इसके अलावा काजल की तीन और छोटे छोटे भाई बहन हैं। सभी का लालन-पालन उनके पिता संजय यादव दिहाड़ी मजदूरी करके ही चलाते हैं। इसके अलावा अन्य कोई आय का स्रोत नहीं है। बावजूद इसके काजल कुमारी का आज तक दिव्यांग पेंशन की भी सुविधा उपलब्ध नहीं है। उसके पिता और माता ने बताया कि कई बार दिव्यांग पेंशन के लिए कागजात जमा कराया गया। परंतु आज तक पेंशन की सुविधा आरंभ नहीं हुआ है। कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष सुबोध ओझा ने तत्परता दिखाते हुए पेंशन के वास्तविक स्थिति पता लगाने का कोशिश किया तो सटीक रूप से पता नहीं चल पाया है। नगर अध्यक्ष ने तत्काल उनके घर वालों को स्वेच्छा से कुछ राशि देकर उसके प्रतिभा को सम्मानित कर उनके घर वालों को यह आश्वस्त कराया कि काजल कुमारी का प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे इसके लिए जिले के यह राज्य के उच्च अधिकारियों के पास जाना पड़े तो पीछे नहीं हटेंगे। मौके पर कांग्रेस युवा कमेटी नगर अध्यक्ष कृष्णा राम, काजल राय चौधरी, अभिषेक राम, चंदन कुमार, अशोक दास, देवनंदन यादव, अभिषेक यादव, राहुल कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।