Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

कल होगा महा रैली गांधी मैदान में, उठेगा 1932 खतियान का मुद्दा

जामताड़ा फतेहपुर: कल जामताड़ा जिला मुख्यालय मुख्यालय में स्थित गांधी मैदान में मूलवासी आदिवासी संगठन की ओर से आयोजित बैठक में सभा और रैली का कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम की रूपरेखा संगठन की पूर्व बैठक में तैयार कर ली गई थी। संगठन का मुख्य उद्देश्य है कि झारखण्ड में झारखण्डी मूलवासी आदिवासी कौन है?उसे सरकार चिन्हित करे। स्थानीय नीति और रोजगार नीति 1932 खतियान आधारित हो। झारखण्ड राज्य में स्थानीय भाषा को भाषा सूची के आठवीं अनुसूची में शामिल करे सरकार तथा बाहरी भाषा मघ्ई, भोजपुरी, मैथिल, जैसे बाहरी भाषा को झारखंडियों पर न थोपें।
इस संगठन के जिलाध्यक्ष श्याम लाल मरांडी हैं। उन्हीं की अगुवाई में यह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम होगा।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमित महतो होंगे। जिसने कुछ दिनों पहले ही पार्टी से इस्तीफा दिया है। वो कल आदिवासी मूलवासी संगठन में शामिल लोगों को सम्बोधित करेंगे।