Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

एक करोड़ सत्रह लाख से अधिक राशि से सड़क मरम्मती कार्य का शिलान्यास विधानसभा अध्यक्ष ने किया

BHARATTV.NEWS: जामताड़ा (फतेहपुर): फतेहपुर प्रखण्ड के चापुड़िया गांव टावर चौक से शिमलबाड़ी गांव तक साढ़े चार किलोमीटर लंबी सड़क का मरम्मती कार्य हेतु शिलान्यास क्षेत्र विधायक सह विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने नारियल फोड़कर किया। जिसकी लागत एक करोड़ सत्रह लाख से अधिक राशि की है।


शिलान्यास के बाद उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते कहा कि वर्तमान हेमन्त सोरेन की सरकार गरीबों की सरकार है। इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में जो सड़कें जीर्ण अवस्था में है उसे जनता के लिए मरम्मत कार्य करा रही है।यह सरकार गरीबों को एक रुपया किलो चावल गेहूं दे रही है। गरीबों को दस रूपए में धोती साड़ी दे रही है।फुलो झानो योजना के तहत व्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करा रही है। सिंचाई हेतु अजय नहर के मेढ़ पर मजबुती हेतु कार्य किया जा रहा है ताकी मेढ़ से नहर का पानी सिंपेज न हो।
बैठक को संबोधित करते हुए झा मु मो जिला महासचिव परेश यादव ने कहा कि झारखण्ड में हेमंत सोरेन की सरकार है जो गरीबों की सरकार है। उन्होंने कहा कि आज जिस सड़क का शिलान्यास किया गया है। उसकी मरम्मती हेतु ग्रामीण जनता क्ई बार मांग कर चुकी थी। आज जनता की चिर लंबीत मांग को विधायक जी ने पुरा कर दिया है। उन्होंने विधायक सह विधानसभा अध्यक्ष से ऐसा ही दो जिर्णअवस्था में पड़े सड़क पालाजोरी बस्ती से लायबनी गांव तक लगभग दो किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मती की मांग रखी। एक सड़क आसनमोढ़ा चापुड़ीया गांव में पुलिया निर्माण और गार्ड वाल बनाने की भी मांग की भी की।
सभा का संचालन विधायक प्रतिनिधि सह पूर्व प्रमुख अरविंद मुर्मू ने की।
इस अवसर पर काफ़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ज्ञात रहे यह सड़क स्टेट हाइवे साहेबगंज गोविन्दपुर मुख्य सड़क से जाकर चापुड़िया टावर चौक पर जुड़ जाती है। लेकिन यह टावर चौक अति संवेदनशील और अचंभित भी है। ऐसा इसलिए है कि यह टावर चौक दो जिलों में विभक्त है। स्टेट हाइवे साहेबगंज गोविन्दपुर मुख्य सड़क से सटा उत्तर दिशा में देवघर जिला के बासकुपी गांव है।बासकुपी गांव से एक सड़क स्टेट हाइवे साहेबगंज गोविन्दपुर मुख्य सड़क पर जुड़ती है।उस सड़क की निर्माण कार्य हेतु सारठ विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर सिंह ने एक सप्ताह पूर्व किया है। जिसकी लागत ढ़ाई करोड़ से अधिक है। उसी टावर चौक पर स्टेट हाइवे साहेबगंज गोविन्दपुर मुख्य सड़क की दक्षिणी भाग जामताड़ा जिला नाला विधानसभा क्षेत्र पड़ता है।जिसका शिलान्यास आज विधायक सह विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने की। एक ही जगह टावर चौक बासकुपी गांव की मोड़ देवघर जिला सारठ विधानसभा क्षेत्र और एक चापुडिया गांव की मोड़ नाला विधानसभा क्षेत्र।एक सड़क उत्तर दिशा में और एक सड़क दक्षिण दिशा में। यहां जनता औरआवागमन करने वाले लोग बड़े असमंजस में पड़ जाता है ।क्यों कि यहां दो जिला देवघर और जामताड़ा,दो विधायक रणधीर सिंह सारठ, रवींद्र नाथ महतो नाला। स्टेट हाइवे साहेबगंज गोविन्दपुर मुख्य सड़क ही मात्र तीस फीट की फासला से दो जिला का सीमा अन्त ही है टावर चौक।। है न असमंजस वाली बात।


सभा में उपस्थित मुख्य रूप से कुंदन चौधरी, सुनिल कुमार हांसदा,वकिल सौरेन, विनय कुमार चौधरी, मुखिया मेरूलता किस्कू, अशोक महतो,परेश यादव, अरविंद मुर्मू सहित आर ई ओ विभागीय पदाधिकारी जे ई, ए ई, कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित थे।