BHARATTV.NEWS: विंदापाथर जामताड़ा: फतेहपुर प्रखण्ड अन्तर्गत विन्दापाथर थाना क्षेत्र के बस्ती पालोजोरी में स्थित सामुदायिक पुस्तकालय भवन में आज ए एस आई मनोज कुमार ने बच्चों को पढ़ाई-लिखाई का महत्व बताया। उन्होंने सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा। खेल कुद के साथ साथ समय पर पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान देना चाहिए।
ए एस आई मनोज कुमार ने बच्चों से भी क्ई सवाल पूछे।जिसका जवाब बच्चों ने सही सही दिया। उन्होंने बच्चों से झारखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री का नाम भी पूछा। जिसका जवाब बच्चों ने सही सही दिया।
आज रविवार दिन होने के कारण विंदापाथर थाना क्षेत्र में स्थित पुस्तकालय भवन में स्थित किसी भी पुस्तकालय भवन में जानकर बच्चों को नैतिक शिक्षा और पाठ्य पुस्तक पढ़ाया करते हैं। इस प्रकार के निर्देश जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक का रहते आया है। इसी क्रम में आज आज मनोज कुमार ए एस आई विंदापाथर ने बच्चों के बीच समय दिया है।














