Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

उपायुक्त द्वारा शासी निकाय, कार्यकारिणी निकाय का किया गया गठन, परिषद के कार्यों, उद्देश्य एवं शक्तियों से कराया अवगत

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन परिषद (डीटीपीसी) के गठन से संबंधित आहूत बैठक संपन्न

OM SHARMA, BHARATTV.NEWS,JAMTARA: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला पर्यटन संवर्धन परिषद (डीटीपीसी) के गठन से संबंधित बैठक आहूत की गई। बैठक में उपायुक्त फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने बताया कि पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग (पर्यटन प्रभाग), झारखंड सरकार द्वारा विभागीय संकल्प जारी कर पर्यटन से संबंधित विभिन्न कार्यों / गतिविधियों के पेशेवर तरीके से क्रियान्वयन/ पर्यटक स्थलों के प्रबंधन हेतु स्थानीय स्तर पर आय सृजन ( पार्किंग शुल्क, पर्यटन क्षेत्र में प्रवेश शुल्क, पर्यटन संरचनाओं के संचालन आदि से) पर्यटक स्थलों के विकास, मेंटेनेंस/ऑपरेशन में स्थानीय ग्रामीण महिला समूहों की भागीदारी सुनिश्चित करने, रोजगार के नए स्रोत सृजित करने इत्यादि हेतु एक निबंधित सोसाइटी (सोसाइटी निबंधन अधिनियम 1860 के तहत निबंधित) के रूप में उत्क्रमित करने की आवश्यकता को देखते हुए एक सोसाइटी के रूप में जिला पर्यटन संवर्धन सोसायटी का गठन तथा इसके कर्तव्य, उद्देश्य एवं शक्तियों को निर्धारित किया गया है।

जिला पर्यटन संवर्धन परिषद के शासी निकाय के सदस्य निम्न प्रकार से हैं :-

  1. उपायुक्त जामताड़ा – अध्यक्ष
  2. माननीय सांसद, दुमका लोकसभा क्षेत्र – सदस्य
  3. माननीय विधायक, जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र – सदस्य
  4. माननीय विधायक नाला विधानसभा क्षेत्र – सदस्य
  5. माननीय विधायक सारठ विधानसभा क्षेत्र (अंश) – सदस्य
  6. अध्यक्ष, जिला परिषद जामताड़ा – सदस्य
  7. अध्यक्ष, नगर पंचायत जामताड़ा – सदस्य
  8. अध्यक्ष नगर परिषद मिहिजाम – सदस्य
  9. पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा – सदस्य
  10. वन प्रमंडल पदाधिकारी, जामताड़ा – सदस्य
  11. उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जामताड़ा – सदस्य
  12. जिला क्रीड़ा पदाधिकारी/जिला पर्यटन नोडल पदाधिकारी- सदस्य
  13. कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, जामताड़ा – सदस्य
  14. जिला परिवहन पदाधिकारी, जामताड़ा – सदस्य
  15. नगरपरिषद,नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी
  16. जेटीडीसी के स्थानीय पदाधिकारी – सदस्य
  17. स्थानीय होटल/रिजॉर्ट एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि- सदस्य
  18. ट्रैवल एजेंट/ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि
  19. पर्यटन/पुरातत्व के क्षेत्र में विशेष रुचि रखने वाले व योगदान करने वाले 03 नागरिक
    20.विशेष उद्देश्य के लिए अध्यक्ष द्वारा विशेष आमंत्रित सदस्य

वहीं जिला पर्यटन संवर्धन परिषद के कार्यकारिणी निकाय में उपायुक्त अध्यक्ष होंगे साथ में पुलिस अधीक्षक, वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, जिला परिवहन पदाधिकारी, जेटीडीसी के स्थानीय पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, स्थानीय होटल/रिजॉर्ट एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि, ट्रैवल एजेंट/ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि, पर्यटन / पुरातत्व के क्षेत्र में विशेष उद्देश्य के लिए अध्यक्ष द्वारा विशेष आमंत्रित सदस्य सदस्य होंगे तथा जिला क्रीड़ा पदाधिकारी/जिला पर्यटन नोडल पदाधिकारी सदस्य सचिव एवं कोषाध्यक्ष होंगे।

शासी निकाय की बैठक वर्ष में एक बार आवश्यक रूप से की जायेगी। बैठक की गणपूर्ति विशेष आमंत्रित सदस्य को छोड़कर शासी निकाय के कुल सदस्य का एक तिहाई होगी एवं इसमें विशेष आमंत्रित सदस्यों की गिनती नहीं की जाएगी।

बैठक के दौरान जिला पर्यटन संवर्धन परिषद के कार्यों और दायित्वों आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई एवं उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

इस मौके पर माननीय विधायक, सारठ (अंश), जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती राधा रानी सोरेन, वन प्रमंडल पदाधिकारी बनकर अजिंक्य देवीदास , उप विकास आयुक्त अनिलसन लकड़ा, नगर पंचायत जामताड़ा अध्यक्ष, माननीय सांसद प्रतिनिधि , विधायक प्रतिनिधि नाला परेश यादव, अपर समाहर्ता सुरेन्द्र कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी अजय तिर्की, जिला योजना पदाधिकारी पंकज कुमार तिवारी, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल राहुल प्रियदर्शी, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे .