Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

उपायुक्त जामताड़ा ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया, 33% वन आवरण बढ़ाने का आह्वान

BHARATTV.NEWS: जामताड़ा, 26 जुलाई 2024: आज उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यावरण संरक्षण और जिला पर्यावरण योजना पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में जिला पर्यावरण प्लान एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न बिंदुओं यथा नगर निकाय क्षेत्र में प्रदूषण की रोकथाम एवं कचरे के उठाव एवं सही से निस्तारण, मेडिकल कचरा का उचित प्रबंधन, सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक, सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा किया गया।

पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाएं, ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं

बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने जिला पर्यावरण प्लान की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जब तक हमारा पर्यावरण सुरक्षित है तभी तक हम सभी सुरक्षित हैं, आज तकनीक के इस क्रांतिकारी युग में अत्यधिक कार्बन उत्सर्जन, पेड़ पौधों की अंधाधुंध कटाई, नए नए उद्योग धंधे, बढ़ती जनसंख्या, प्लास्टिक का अधिकतम उपयोग जैसे बहुत सारे कारक हैं जो सीधे तौर पर हमारे पर्यावरण को प्रदूषित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में सुरक्षित जीवन शैली, अधिक से अधिक पेड़ पौधों को लगाना जरूरी है पेड़ पौधे हमारे मित्र समान हैं। उन्होंने कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए अवश्य कदम उठाने को निर्देश दिया। वहीं खनन क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के प्रयोग एवं जान माल नुकसान से बचने हेतु अवश्य कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यालय/ विभाग सोलर सिस्टम लगाएं, प्लास्टिक का उपयोग को कम करें, सिंगल यूज प्लास्टिक का एक दम प्रयोग न करें, इसके स्थान पर वैकल्पिक इको फ्रेंडली वस्तुओं का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का सुधार जन भागीदारी से ही हो सकता है। उन्होंने नगर निकाय क्षेत्र में कचड़ा उठाव एवं प्रबंधन को लेकर उचित कार्रवाई हेतु निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने पर्यावरण फ्रेंडली इलेक्ट्रिक व्हीकल, रिक्शा आदि को प्रमोट करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने स्वच्छता पर जोर देने का निर्देश दिया। इसके लिए पर्यावरण समिति के सभी सदस्यों को पर्यावरण प्लान बनाने का निर्देश दिया। कहा कि जब तक लोग जागरूक नहीं होंगे, सुधार असंभव है एवं साथ ही इस कार्य के लिए सभी का समान दायित्व है। इसके अलावा बैठक में उपायुक्त ने नगर निकाय क्षेत्रों में ससमय साफ-सफाई, कचरा उठाव, डंपिंग, नाली की सफाई आदि को सुव्यस्थित तरीके से निष्पादन का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने जिले में मेडिकल कचरा के उचित प्रबंधन, मेडिकल अपशिष्टों का निस्तारण, भस्मीकरण आदि लेकर उचित दिशा निर्देश दिया। उन्होंने अग्निशामक कार्यालय के समीप खुले में फेके जाने वाले कचरे को लेकर कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय को कचरे का उचित निस्तारण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

वहीं उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी को पर्यावरण फ्रेंडली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक व्हीकल को प्रोत्साहन देने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री राहुल कुमार (भा०व०से०) ने बताया कि मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी देते हुए अपने जीवनशैली में बदलाव लाने का अपील किया। वहीं उन्होंने जिले में फारेस्ट एवं ट्री कवर, बायोडायवर्सिटी सर्वे, आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मिशन लाईफ जलवायु परिवर्तन के खिलाफ हर कोई अपनी क्षमता के योगदान दे सकता है। उन्होंने पर्यावरण की वर्तमान अवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि सभी को इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी (भा०पु०से०), वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री राहुल कुमार (भा०व०से०), उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद, कार्यपालक अभियंता पीडब्ल्यूडी श्री राहुल प्रियदर्शी, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।