आसनसोल:नैनी और प्रयागराज के बीच तृतीय लाइन और समर्पित मालवाही गलियारा (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर) लाइन की नई करछाना स्टेशन के साथ जोड़ने के संबंध में 27.01.2022 से 03.03.2022 तक नैनी – प्रयागराज स्टेशनों पर नन-इंटरलॉकिंग कार्य की योजना बनाई गई है।
परिणाम स्वरूप, 4 ट्रेनों के मार्ग को परिवर्तित किया जाएगा और 5 ट्रेनों को मार्ग में निम्नानुसार नियंत्रित किया जाएगा :-
मार्ग परिवर्तन : (05.02.2022 से 27.02.2022 को और से होने वाली यात्रा)
1. 12308 जोधपुर – हावड़ा एक्सप्रेस के मार्ग को प्रयागराज जं. – मिर्जापुर – पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. के बदले वाया प्रयागराज जं. – प्रयागराज रामबाग – वाराणसी जं. – पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते परिवर्तित किया जाएगा।
2. 22308 बिकानेर – हावड़ा एक्सप्रेस के मार्ग को प्रयागराज जं. – मिर्जापुर – पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. के बदले वाया प्रयागराज जं. – प्रयागराज रामबाग – वाराणसी जं. – पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते परिवर्तित किया जाएगा।
3. 12303 हावड़ा – नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस के मार्ग को पं. दीन दयाल उपाध्याय जं.– मिर्जापुर – प्रयागराज जं. के बदले वाया पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. – जंघाई जं. – प्रयाग – प्रयागराज जं. के रास्ते परिवर्तित किया जाएगा।
4. 12304 नई दिल्ली – हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस के मार्ग को प्रयागराज जं. – मिर्जापुर -– पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. के बदले वाया प्रयागराज जं. – प्रयाग – जंघाई जं. – पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते परिवर्तित किया जाएगा।
ट्रेनों का नियमन :
इसके साथ-साथ, 12176 ग्वालियर – हावड़ा चंबल एक्सप्रेस (29.01.2022, 08.02.2022, 13.02.2022, 19.02.2022 और 26.02.2022को होने वाली यात्रा), 20976 आगरा कैंट – हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (03.02.2022, 10.02.2022, 17.02.2022 और 24.02.2022 को होने वाली यात्रा), 12178 मथुरा – हावड़ा चंबल एक्सप्रेस (07.02.2022, 14.02.2022 और 21.02.2022 को होने वाली यात्रा), 22911 इंदौर – हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस (29.01.2022, 30.01.2022, 04.02.2022, 11.02.2022, 18.02.2022, 20.02.2022, 23.02.2022, 25.02.2022 और 27.02.2022 को होने वाली यात्रा) और 12321 हावड़ा – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल मुंबई मेल (28.02.2022 को होने वाली यात्रा)
यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए अत्यंत खेद है।














