Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

इंद्रजीत गोस्वामी कला संस्कृति एवं खेल और अजय कुमार राय बने पंचायती राज प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष: हम

BHARATTV.NEWS, पटना 26 मार्च 2023 ( रविवार ): हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से०) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश कुमार पांडेय ने संगठन की मजबूती को लेकर पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर इंद्रजीत गोस्वामी को कला संस्कृति एवं खेल और अजय कुमार राय को पंचायती राज प्रकोष्ठ के पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है।पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सह राष्ट्रीय प्रवक्ता अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इंद्रजीत गोस्वामी कला संस्कृति एवं खेल और अजय कुमार राय पंचायती राज प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पार्टी के संस्थापक संरक्षक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार सरकार में अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश कुमार पांडेय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा हमें जिस विश्वास से संगठन की महत्वपूर्ण जवाबदेही सौंपी है, हम संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे।