Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

आसनसोल मंडल द्वारा सप्ताहव्यापी सतर्कता जागरूकता सप्ताह का पालन किया जा रहा है

BHARATTV.NEWS,आसनसोल, 01 नवंबर, 2022 : केंद्रीय सतर्कता आयोग 31 अक्टूबर से 6 नवंबर, 2022 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाता है। यह जागरूकता सप्ताह अभियान नागरिकों की भागीदारी के माध्यम से सार्वजनिक जीवन में सत्यनिष्ठा और ईमानदारी को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल भी इस वर्ष शानदार तरीके से “एक विकसित राष्ट्र के लिए भ्रष्टाचार मुक्त भारत” विषय के साथ सप्ताहव्यापी सतर्कता जागरूकता सप्ताह मना रहा है।

         पुराने सभाकक्ष (चाणक्य) में आज 01.11.2022 को “एक विकसित राष्ट्र के लिए भ्रष्टाचार मुक्त भारत” विषय पर आधारित वाक् प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 09 प्रतिभागियों (रेलवे कर्मचारी) ने भाग लिया। इस वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के समापन दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा

         आसनसोल, दुर्गापुर और जसीडीह स्टेशन परिसरों में वीडियो वॉल पर सतर्कता नारे प्रदर्शित किए गए और आसनसोल मंडल के स्टेशनों में सार्वजनिक संबोधन प्रणाली के माध्यम से सतर्कता नारे की लगातार घोषणा की जाती रही है।

         इस अवसर पर श्री एम.के. मीना, अपर मंडल रेल प्रबंधक-1/आसनसोल, श्री बी.के.त्रिपाठी, अपर मंडल रेल प्रबंधक-2/आसनसोल, श्री शांतनु चक्रवर्ती/वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।