BHARTTV.NEW, CHITRA:नेहरू युवा केन्द्र देवघर के स्थानीय शाखा, उत्कर्ष युवा क्लब चितरा व मेजर ध्यानचंद क्लब कूरा की तरफ से सारठ के चितरा व कुरा गाँव में आत्मनिर्भर भारत के लिए मंगलवार को जागरूकता अभियान चलाया गया।
नेशनल यूथ वालंटियर अनिरुद्ध कुमार महतो, क्लब के अध्यक्ष अवध बिहारी दांगी व सदस्यों ने निजी संपर्क एवं सहयोग से आत्मनिर्भर भारत विषय पर लोगों को जानकारी देकर जागरूक किया। साथ ही लोगों को इससे होने वाले फायदे से अवगत कराया। कहा कि आत्मनिर्भर भारत से हमारे देश मे उद्योगों की संख्या मे वृद्धि होगी।
अन्य देशों से सहायता की कम जरूरत महसूस होगी। रोजगार के अधिक अवसर पैदा होगें। बेरोजगारी के साथ-साथ गरीबी से मुक्ति में सहायता मिलेगी। देश की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हो सकेगी। स्वदेशी निर्मित सामानों का भंडार होगा। जिससे आयात कम और निर्यात ज्यादा किया जाएगा।
आपदा की स्थिति में बाहरी देशों से मदद की आवश्यकता कम होगी। आगे कहा कि यह कार्यक्रम आठ से 12 फरवरी तक तक चलाया जाएगा। मौके पर बासुदेव यादव,अनुप रंजन, अभय रंजन, संजय सिंह, रघुनन्दन महतो, सुभद्रा देव्या, कुसमी देव्या, उमा देवी, संजय मिर्धा, गरभू यादव, प्रकाश महतो सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे ।














