प्रखंड महिला अध्यक्ष सविता देवी और उपाध्यक्ष बालिका देवी बनी
BHARATTV.NEWS,JAMTARA: नारायणपुर प्रखंड आजसू इकाई की ओर से अग्रसेन धर्मशाला में प्रखंड स्तरीय महिला मोर्चा की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष वासुदेव गोस्वामी ने किया !इस मौके पर नारायणपुर प्रखंड के सुनील पांडे, परमानंद रजवार, चक्कू दास ,विनोद भंडारी, छक्कों मंडल ,मदन तूरी, बासुदेव मंडल, संदीप मिश्रा, महेंद्र पांडे, गोवर्धन मंडल के साथ दर्जनों कार्यकर्ता आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। मौके पर केंद्रीय सचिव तरुण गुप्ता और कार्यकारी अध्यक्ष निमाई सेन ने सभी को माला पहनाकर और पार्टी झंडा देकर स्वागत किया।

इस मौके पर मंच संचालन निमाई सेन ने किया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव तरूण गुप्ता ने कहा कि आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में ऊंचाइयां छू रही है, और देश का नाम रोशन कर रहा है। एक समय था जब गर्भ में पलने वाली लड़कियों को मार दिया जाता था, लोग लड़की पैदा होने पर ताना देता था, लेकिन आज जमाना बदल गया, आज समाज का सोच भी बदल गया ।अब घर में बेटी जन्म लेती है तो लोग खुशी मनाते हैं बेटियां हर क्षेत्र में नाम रोशन करती है। एक बेटियां पढ़ लिख कर आगे बढ़ती है तो दो कुलों का नाम रोशन करता है ।आप संगठित होकर एकजुटता के साथ पार्टी संगठन को आगे बढ़ाने में आप भूमिका निभाए, पार्टी आपके हर दुख सुख में साथ खड़ा नजर आएंगे। आने वाले विधानसभा चुनाव में आप महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी ,क्योंकि आप ही ऐसी सशक्त भूमिका निभा सकती है जो समय के अनुसार दशा और दिशा बदल सकता है। आपके मोहल्ले में और पंचायतों में जब भी कोई भी समस्या गरीब गुरबा के लिए उपस्थित हो, तो आप हमें निसंकोच फोन करें ,हम हर समस्याओं के लिए आपके बीच उपस्थित रहने का प्रयास करूंगा। आज आप लोगों के बीच और आप की सहमति से नारायणपुर के सविता देवी को अध्यक्ष और वार्ड पार्षद बालिका देवी को प्रखंड उपाध्यक्ष मनोयन होने पर उनको मैं ढेर सारी शुभकामनाएं बधाई देता हूं।आप आज से संघटन के कार्यक्रम जन जन तक पहुचने का कार्य करे। कार्यक्रम को सुखदेव भंडारी ,बम शंकर दुबे ,बुधन सिंह, सुखदेव रवानी ने भी संबोधित किया। मौके पर लश्कर मुर्मू ,रामकिशोर हासदा, ब्रजकिशोर मरंडी, सुधीर मंडल ,अर्जुन मंडल , मिथुन मंडल ,मनोरंजन मंडल, नंदन शाह, अशोक भंडारी, मनोज भंडारी सनत टू डू, टीपन राणा, लखन राना आदि उपस्थित थे। REPORT: D. SINGH














