Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के एक भाग के रूप में आसनसोल मंडल ने शहीद उधम सिंह की जयंती मनाई

आसनसोल, 27 दिसंबर, 2021: भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में “आजादी का अमृत महोत्सव” के आयोजन के हिस्से के रूप में, पूर्व रेलवे ने दिनांक आज दिनांक 27.12.2021 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, पूर्व रेलवे, आसनसोल में प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी शहीद उधम सिंह की जयंती समारोह का आयोजन किया। श्री परमानंद शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक/आसनसोल, श्री एम.के.मीना/अपर मंडल रेल प्रबंधक-I, श्री बी.के. त्रिपाठी/ अपर मंडल रेल प्रबंधक-।। ने मंडल के शाखा अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ शहीद उधम सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की ।

       शहीद उधम सिंह का जन्म 26 दिसंबर 1899 को पंजाब के संगरूर जिले में हुआ था। श्री सिंह कम उम्र में अनाथ हो गए और उन्हें सेंट्रल खालसा अनाथालय, पुतलीघर वाले ले गए। अनाथालय में शामिल होने के बाद उनका नाम उधम सिंह रखा गया। श्री सिंह जलियांवाला बाग हत्याकांड का चश्मदीद गवाह थे। शहीद उधम सिंह ग़दर पार्टी से जुड़े हुए एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी थे और भारत में पंजाब के पूर्व उपराज्यपाल माइकल ओ. डायर की हत्या के लिए जाने जाते हैं। 13 मार्च 1940 को डायर की हत्या 1919 में जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए की गई थी। शहीद उधम सिंह को दोषी ठहराया गया था और 31 जुलाई 1940 को पेंटनविले जेल में फांसी दी गई थी। उधम सिंह को “शहीद-ए-आजम” की उपाधि दी गई है। (भारत के महान शहीद)।

गौरतलब है कि 26 दिसंबर 2021 (रविवार) को छुट्टी थी जिसके परिणामस्वरूप आज यानी 27 दिसंबर, 2021 (सोमवार) को शहीद उधम सिंह की जयंती मनाई गई।