Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

आंधी तूफान से घर में बड़े पेड़ गिरे,घर छप्पर हुए तहस नहस

ईश्वर की कृपा से ईश्वर राय के पुरे परिवार की जान बची

BHARATTV.NEWS,फतेहपुर जामताड़ा: धनेश्वर सिंहकल शाम चार बजे के आसपास आये आंधी तूफान से फतेहपुर प्रखण्ड अन्तर्गत विन्दापाथर थाना क्षेत्र के बस्ती पालोजोरी गांव में ईश्वर राय के घर ऊपर आंधी तूफान से एक पेड़ और बिजली पोल टूटकर गिरने से घर छप्पर दब गया है। घर में उस समय ईश्वर राय अपने बच्चों और परिवार के साथ घर में मोजूद था। वे सब बाल बाल बचे हैं।


वहीं बस्ती पालोजोरी गांव के आदिवासी बहुल टोला राढ़ूगढ़ा में तीन चार संथाल आदिवासी के घरों के ऊपर भी आंधी तूफान से बड़े बड़े पेड़ टूट कर घर के छप्पर पर आ गिरे हैं। जिससे उनके घरों को बड़ी क्षति हुई है। जिनके घरों में क्षति पहुंची है उनके नाम इस प्रकार से है-
1 ईश्वर राय
2 दिलीप हांसदा
3 गंगाधर सोरेन
4 रसमुनी मुर्मू (फुस छावनी उड़ी)
5 जितेंद्र कुमार यादव (ऐसबस्टस छप्पर उड़ा)

उपरोक्त पीड़ितों ने नव निर्वाचित पंचायत मुखिया छोटे लाल से आग्रह किया है कि सरकार से उन्हें क्षतिग्रस्त हुए घरों को क्षतिपूर्ति राहत राशि शीघ्र अतिशीघ्र दिलवाई जाय। आंधी तूफान के बाद जैसे ही नव निर्वाचित पंचायत मुखिया छोटे लाल हेमरम को घटना की सूचना मिली वे पीड़ितों के पास पहुंचे और सरकार से हर संभव राहत राशि शीघ्र दिलाने का आश्वासन दिया है। मुखिया ने कहा कि प्रखण्ड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी से संपर्क कर समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे।


आंधी तूफान से पालाजोरी पंचायत सचिवालय में लगे सौलर प्लेट भी उड़ गया है और क्षतिग्रस्त हो गया है। इस प्रकार से कल शाम चार बजे के आसपास आये आंधी से पेड़ पौधे,घर छप्पर की विशेष क्षति पहुंची है। हांलांकि जानमाल की क्षति नहीं हुई है। contact@bharattv.news : REPORT D.S.KAVIRAJ