Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

अब चित्तरंजन से सीधे जा सकेंगे गोवा

भारत माता की जय,वन्दे मातरम और नरेंद्र मोदी जिन्दाबाद के नारो से गूंज उठा चित्तरंजन स्टेशन परिसर

WWW.BHARATTV.NEWS

ओम शर्मा, भारतटीवी.न्यूज जामताड़ाआज मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी, झारखण्ड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश एवं प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा का जोरदार स्वागत चित्तरंजन स्टेशन पर किया गया। भारतीय जनता पार्टी के मिहिजाम नगर अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में किया गया। आज जसीडीह से चलकर गोवा जाने के लिये जसीडीह वास्कोडीगामा एक्सप्रेस की शुरुआत की गई है। इसी रेलगाड़ी पर भाजपा प्रतिपक्ष के नेता बाबुलाल मरांडी,प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश एव् प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा सवार होकर चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पर पहुँचे थे।

WWW.BHARATTV.NEWS

जहां जामताड़ा विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल, जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह और भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने उन सभी को पुष्प गुच्छ एव्ं अंगवष्त्र देकर सम्मानित किये। भारत माता की जय,वन्दे मातरम और नरेंद्र मोदी जिन्दाबाद के नारो से पुरा स्टेशन परिसर गूंज उठा। नगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि पुरे जिला एवं संथाल परगना के आज का दिन सौभाग्य का दिन है। किसी को भी अब पर्यटन के लिये गोवा और अन्य स्थान जाने के लिये और कहीं जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी अब वे जसिडीह से लेकर चित्तरंजन तक के यात्री इस ट्रेन पर सवार होकर गोवा जा सकेगें। मौके पर महामंत्री श्याम सिंह, नगर मंत्री संजीत कुमार ताँतिया, लोकेश नाथ महतो, चंचल सिंह, शशिभुशन ठाकुर, अजय सिंह, अर्जून पंडेय,म हिला मोर्चा महामंत्री ब्यूटी सिंह, अर्चना गुप्ता, अनिता देवी,प्रकाश रजक,प्रह्लाद रजक,आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

WWW.BHARATTV.NEWS