Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

अन्य राज्य में फंसे जामताड़ा जिले के अप्रवासी मजदूर धनबाद गोल्फ ग्राउंड लाये गए

मजदूरों को धनबाद से जामताड़ा सकुशल लाने हेतु आशुतोष कुमार सिंह अंचल निरीक्षक को दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त गणेश कुमार (भा. प्र. से.) ने बताया कि प्राप्त सूचना अनुसार आज दिनांक- 11/05/2020 को अन्य राज्य में फंसे जामताड़ा जिले के अप्रवासी मजदूर धनबाद स्थित गोल्फ ग्राउंड में है । उक्त फंसे लोगों को धनबाद स्थित गोल्फ ग्राउंड से जामताड़ा जिला सकुशल वापस लाने हेतु आशुतोष कुमार सिंह, अंचल निरीक्षक, जामताड़ा (मो. नंबर- 7004730175) को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है तथा उपायुक्त के द्वारा निर्देश दिया गया है कि दिनांक- 11/05/2020 के पूर्वाहन में धनबाद स्थित गोल्फ ग्राउंड हेतु प्रस्थान करना सुनिश्चित करेंगे। धनबाद स्थित गोल्फ ग्राउंड में पहुंचकर सर्वप्रथम सभी अप्रवासी मजदूरों की विवरणी संधारित करेंगे तथा अभिलंब व्हाट्सएप के माध्यम से गोपनीय शाखा, जिला परिवहन पदाधिकारी, सिविल सर्जन तथा संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही मजदूरों को उन्हें अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचाने हेतु संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करेंगे। उपायुक्त ने सिविल सर्जन, जामताड़ा को निर्देश दिया गया है कि आने वाले सभी लोगों की स्क्रीनिंग एवं स्वस्थ जांच कराने हेतु प्राप्त सूची के अनुसार चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति करेंगे तथा मजदूरों के निर्धारित जोन – रेड/ ऑरेंज/ ग्रीन के अनुसार क्वॉरेंटाइन करने हेतु आवश्यक निर्देश देना सुनिश्चित करेंगे। जिला परिवहन पदाधिकारी, जामताड़ा दंडाधिकारी हेतु एक छोटी वाहन एवं अप्रवासी मजदूरों को लाने हेतु उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सिविल सर्जन ,जामताड़ा से समन्वय स्थापित कर दोनों वाहनों को यात्रा से पूर्व एवं यात्रा के उपरांत सेनेटाइज करना सुनिश्चित करेंगे एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे।उपायुक्त ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित पदाधिकारी /दंडाधिकारी अविलंब अनुमंडल पदाधिकारी, जामताड़ा – सह- वरीय प्रभारी (मो.नंबर- 870 9150220) को इसकी सूचना देंगे और अनुमंडल पदाधिकारी, जामताड़ा इसका सतत् पर्यवेक्षण करेंगे एवं कोई भी समस्या होने पर उसका समाधान यथोचित मार्गदर्शन देना सुनिश्चित करेंगे। पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के साथ आवश्यकतानुसार अपने स्तर से पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्त करने का कष्ट करेंगे।