प्रदर्शनी का लक्ष्य भारतीय रेलवे के उन्नयन, आधुनिकीकरण, विद्युतीकरण एवं कंप्यूटरीकरण के विकास को प्रदर्शित करना था

OM SHARMA, चित्तरंजन: भारतीय रेल और कनफेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) के सहयोग से प्रगति मैदान नई दिल्ली में 16 दिसंबर से 18 दिसंबर तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय रेलवे उपस्कर प्रदर्शनी (IREE)2021 का सफल आयोजन किया गया। इस उपस्कर प्रदर्शनी में चितरंजन रेलइंजन कारखाना ने भी हिस्सा लिया। चिरेका द्वारा नवविक्रेता विकास को लेकर बहुत सारे उपकरणों को प्रदर्शित किए गए। चिरेका स्टॉल विद्युत इंजनों में अपनाई जा रही नवीनतम तकनीक पर पोस्टरों के साथ सुसज्जित था,जो कईयों को, विशेष रूप से संभावित विक्रेताओं और जनता को आकर्षित किया। श्री सतीश कुमार कश्यप,महाप्रबंधक चितरंजन रेलइंजन कारखाना सहित भारतीय रेल के अन्य अधिकारियों ने भी प्रर्दशनी में लगाए गए विभिन्न स्टालों का परिभ्रमण किया एवं इनकी प्रशंसा की। इस प्रदर्शनी में रेलवे और उससे संबंधित उपक्रमों ने हिस्सा लिया। इस प्रदर्शनी भारतीय रेलवे के उन्नयन, आधुनिकीकरण, विद्युतीकरण एवं कंप्यूटरीकरण के विकास को प्रदर्शित करना था। इस प्रदर्शनी का लक्ष्य भारतीय रेल की प्रगति का प्रचार प्रसार तथा उसके उपयोग में आने वाले उपकरणों का विकास एवं निर्माण के संबंध में लोगों को आकर्षित किया। प्रदर्शनी में लोकोमोटिव तथा रोलिंग स्टॉक, सिविल निर्माण, औद्योगिक इंजीनियरिंग उपकरणों को प्रर्दशित किया गया।














