स्वर्गीय दूर्गा सोरेन की मूर्ति स्थापित करने को लेकर भूमि पूजन, नींव खोदी गई

जामताड़ा फतेहपुर: झारखण्ड मुक्ति मोर्चा द्वारा जामताड़ा थाना क्षेत्र के सतसाल बासनली गांव में स्थित स्टेट हाइवे साहेबगंज गोविन्दपुर मुख्य बाईपास सड़क पर बने चौक पर आज पार्टी की ओर से वरिष्ठ कार्यकर्ता सह समाजसेवी आंनद टुडू के नेतृत्व में सामुहिक रूप से भूमि पूजन कर नींव खोदने का काम प्रारंभ किया। इस अवसर पर काफ़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उक्त जगह पर उपस्थित रहे।आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आंनद टुडू, वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोरथ मरांडी, आशीष मंडल, काली दास मुर्मू, सहित कई अन्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान आंनद टुडू ने कहा कि स्वर्गीय दूर्गा सोरेन झा मु मो की एक जुझारू नेता थे। वे गुरु जी के नक्शे कदम पर चलने वाले नेता थे।टुडू ने बताया कि आज अगर वे जिंदा होते तो झारखण्ड की तस्वीर कुछ और ही होता। उन्हीं के याद में इस चौक का नाम दूर्गा सोरेन चौक रखा जायगा। इस चौक पर उनकी मूर्ति स्थापित किया जाएगा। इसलिए यहां आज भूमि पूजन कर नींव खोदी जा रही है। मूर्ति स्थापित के बाद यहां एक भव्य कार्यक्रम होगा।














