BHARATTV. NEWS CHITRA: देवघर जिले के चित्रा कोयलांचल के कोइरी जमुआ में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय सहदेव महतो की 26 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विधायक रणधीर सिंह ने इस कार्यक्रम में कहा कि उनके विचारों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कहा कि उनके विचारों से न केवल वह प्रभावित ही हुए, बल्कि उनके विचारों को अपनाकर धरातल पर इस दिशा में काम कर रहे हैं। जानकारी हो कि उनकी पुण्यतिथि पर यहां स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पण करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय दांगी समाज की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें इस संगठन के अध्यक्ष फागू महतो, विवेकानंद सिंह, गोकुल चंद्र महतो, केशव नारायण सिंह, कृष्णा महतो, राजीव सिंह, दीपक सिंह, प्रदीप कुमार महतो समेत कई लोगों ने कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलने से हमारे समाज का कल्याण होगा। वक्ताओं ने अपना अपना विचार व्यक्त करते हुए समाजसेवी स्वर्गीय महतो के जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौके पर अशोक महतो, विनोद सिंह, आजसू नेता अरुण महतो, विनोद महतो, लक्ष्मण दास, रणवीर सिंह, प्रभु दास, सुकुमार मंडल, जयदेव शाह आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।














