Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

सड़क दुघर्टना में दो व्यक्ति घायल, पुलिस ने पहुंचाई इलाज हेतु अस्पताल

जामताड़ा (फतेहपुर) : मंगलवार की सुबह दस बजे के आसपास एक सड़क दुघर्टना में दो व्यक्ति (एक पुरुष एक महिला) गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना जैसे ही जामताड़ा पुलिस को मिली वे घटना स्थल पर पहुंच कर घायलों को तुरंत इलाज हेतु जामताड़ा अस्पताल पहुंचाया। यह दुर्घटना जामताड़ा थाना क्षेत्र के कलाडाबर गांव की है। पीड़ित व्यक्ति बागदाहा रामपुर से जामताड़ा आ रहे थे।अजय नदी पुल पार कर कलाडाबर गांव पहुंचने से पहले जो मोड़ है जहां मोटरसाइकिल सवार चालक ने संतुलन खो दिया और सड़क किनारे लगे रेलिंग से जा टकराया। जिससे मोटरसाइकिल चालक का एक पैर गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया। वहीं एक महिला को भी गंभीर चोटें आई। दोनों घायल अवस्था में कराह रहे थे। स्थानीय लोगों ने घायल लोगों के लिए एम्बुलेंस को खबर कर घटनास्थल पर पहुंचने को कहा लेकिन एम्बुलेंस आने से पहले पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी और घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भेज दी।