BHARATTV.NEWS,JAMTARA: आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दुसरा चरण का नांमाकन का आखरी दिन था।
जिसमें फतेहपुर प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय में आज कुल 13 उम्मीदवारों ने मुखिया पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।
वहीं आज वार्ड सदस्य पद के लिए कुल 106 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
इस तरह से आज तक मुखिया पद के लिए कुल 71 व्यक्तियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। वहीं आज़ तक वार्ड सदस्य पद के लिए कुल 347 व्यक्तियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
ज्ञात रहे मुखिया पद के लिए कुल 34 महिलाओं ने जहां नामांकन दाखिल किये हैं। वहीं 37 व्यक्तियों ने अन्य में नामांकन दाखिल किये हैं। यानी 37 पुरुषों ने मुखिया पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
उसी तरह वार्ड सदस्य पद से कुल 210 महिलाओं ने नामांकन दाखिल किये हैं तो वहीं 137 पुरूषों ने भी वार्ड सदस्य पद से नामांकन दाखिल किये हैं।
जिन व्यक्तियों ने मुखिया पद के लिए आज आखरी दिन नामांकन पत्र दाखिल किए हैं वे निम्नलिखित हैं-
1 प्रदीप कुमार मरांडी- डुमरिया पंचायत
2 संतोष कुमार हेमरम अगैया सरमुढी पंचायत
3 मोनिका टुडू फतेहपुर पंचायत
4 चन्दन पुजहर सिमलडुभी पंचायत
5 पार्वती बेसरा धसनिया पंचायत
6 मनोज हेमरम आसनबेडीया पंचायत
7 रासमनि मरांडी चापुड़िया पंचायत
8 साहेबधन मरांडी आसनबेडीया पंचायत
9 प्रमिला मुर्मू जामजोड़ी पंचायत
10 श्रीमान हांसदा डुमरिया पंचायत
11 राजेंद्र मरांडी आसनबेडीया पंचायत
12 राकेश कुमार मुर्मू अगैया सरमुढी पंचायत
13 मोटा सोरेन बामनडीहा पंचायत।
उपरोक्त कुल 13 व्यक्तियों ने आज नामांकन के आखिरी दिन में मुखिया पद के उम्मीदवारी पर्चा दाखिल किये हैं। REPORT:
धनेश्वर सिंह














