Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

मिहिजाम में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो को सम्मानित करते कुदुस अंसारी

[1:06 PM, 1/11/2020] भारतTv.news: मिहिजाम में निर्धारित समय से बाद में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष
नाला से नव निर्वाचित झामुमो विधायक सह झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष बने रवींद्र नाथ महतो 5वीं विधानसभा के स्पीकर बने हैं। शुक्रवार को रांची से मिहिजाम होते हुए जामताड़ा के चापूड़िया में सड़क मार्ग द्वारा उनका आवागमन था। जिसके खुशी में शुक्रवार देर शाम मिहिजाम में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। झारखंड विधानसभा के संयुक्त सचिव मानिक लाल हेमब्रम के अनुसार मिहिजाम मडालों में शुक्रवार को शाम 4बजे पहुंचना का कार्यक्रम था फिर साढ़े चार बजे मिहिजाम मड़ालों से गेड़िया के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम था लेकिन उनका मिहिजाम आते आते शाम के लगभग 7बज गये। जब वे मिहिजाम पहुंचे तो सिद्धूकानू अल्पसंयक विकास समिति के अध्ष्क्ष कुदुस अंसारी, जेएमएम केवरिष्ट नेता श्यामलाल हेमब्रमसहित बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मिहिजाम पुलिस के थाना प्रभारी मदन प्रसाद खरवार सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।
फोटो है। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो को सम्मानित करते कुदुस अंसारी