BHARATTV.NEWS,पटना:- 13अक्टूबर 2022 ( गुरुवार ): हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से0) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार सरकार में अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन 10 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2022 तक चलेगी । हम पार्टी की सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश महासचिव इरफानउल हक, शहजादी बेगम, टिंकू कुमार (श्रवन कुमार) के नेतृत्व में आज दरियापुर लंगर टोली चौराहा (राजा मार्केट) पटना में सदस्यता अभियान चलाया गया । हम पार्टी द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुषों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार सरकार में अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन के हाथों हम पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन ने कहा कि हमारे पार्टी के संरक्षक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के मुख्यमंत्री काल में लिए गए निर्णय और गरीबों के विकास के लिए हम पार्टी की विचारधारा को देखते हुए बड़ी संख्या में लोग हम पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं । पार्टी का सदस्यता अभियान 10 अक्टूबर से चल रहा है जो 31 दिसंबर 2022 तक चलेगा । राष्ट्रीय स्तर पर चलने वाली हम की सदस्यता अभियान में 20 लाख लोगों को हम पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा है ।
डॉक्टर संतोष कुमार सुमन ने कहा कि दरियापुर लंगर टोली चौराहा (राजा मार्केट) पटना में सदस्यता अभियान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हर वर्ग के लोगों ने हम पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश, जिल, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, जिस में बड़ी संख्या में लोग हम पार्टी के विचारों को देखते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। निश्चित तौर पर पार्टी का सदस्यता अभियान के द्वारा पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है और आने वाले समय में हम पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर बिहार एवं अन्य राज्यों में भी पार्टी संगठन का बहुत तेजी से विस्तार हो रहा है।
हम पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में इंजमाम उल हक, सनी दुबे, तनु भाई, बानो खातून, मोहम्मद सत्तार, मोहम्मद इकराम, जवाहिर साह, मोहम्मद आसिफ, यीशु अहमद, मोहम्मद अकबर, मोहम्मद इस्माइल, उमाशंकर चौधरी, एमडी नौशाद, संजय कुमार चौधरी आदि बड़ी संख्या में लोगों ने हम पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
हम की सदस्यता अभियान में राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष जेपी वर्मा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी, राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष गीता पासवान, राजेश निराला सदस्यता प्रभारी, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल चंद्र, प्रदेश महासचिव अविनाश कुमार, युवा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र शास्त्री, पटना महानगर अध्यक्ष अनिल रजक, संजू , लकी, राजेश कुमार आदि हम पार्टी नेता इस सदस्यता अभियान में शामिल हुए।












