‘‘विधायक का पद संवैधानिक होता है इसलिए अनर्गल बातें किसी भी महिला के प्रति नही करनी चाहिए’‘
मिहिजाम: जामताड़ा की सड़कों को बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के गाल जैसा बना देने के विवादित बयान पर जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी घिरते नजर आ रहे है। शनिवार को जामताड़ा भाजपा महिला मोर्चा ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीना शर्मा ने कहा कि विधायक का पद संवैधानिक होता है, और एक विधायक को किसी छुटभैये जैसे अनर्गल बातें किसी भी महिला के प्रति नही करनी चाहिए। जब विधायक ही अमर्यादित शब्दों का प्रयोग महिलाओं के लिए करेंगे तो क्षेत्र की महिलाओं का सम्मान कौन रखेगा। महिला अध्यक्ष ने विधायक को नसीहत दी की विधायक को महिलाओं के सम्मान के लिए अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए।














