Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

बिहार में महागठबंधन की सरकार

तेजस्वी यादव के उप मुख्यमंत्री बनने पर दुमका में राजद कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी, बाँटी मिठाई

BHARATTV.NEWS,दुमका: बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर दुमका के राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। वीर कुंवर सिंह चौक पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रमोद पंडित के अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर चौक पर आतिशबाजी की और गरीब गुरबों के बीच मिठाई का वितरण कर खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर युवाओं का रुझान राजद के प्रति बड़ा है। नगर अध्यक्ष कंचन यादव ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार में राजद नेता तेजस्वी यादव को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर बिहार और झारखंड में राजद एक सशक्त विकल्प बनकर भरेगा। आम जनता की नजर तेजस्वी ज्यादा पर टिकी हुई है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद अली, छात्र नेता आदिति नंदन, बासुकीनाथ नगर अध्यक्ष छतीश महतो, पंकज यादव, मुन्ना यादव, विष्णु मिश्रा, अनिल पंडित, मयंक रंजन, संतोष यादव, बुलेंद्र कुमार, संदीप यादव, मो सागर, मो अलादीन, आदित्य प्रकाश, सरफराज आलम, ताहिर, संजर आलम, विनय कुमार, मनदीप कुमार, विक्की शर्मा, निवास कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।