JAMTARA: फतेहपुर में आजसू पार्टी नाला विधानसभा क्षेत्र के जिला पदाधिकारियों का एक बैठक महावीर मोदी के आवासीय परिसर में हुआ। बैठक में विशेष तौर पर जन संग्रह धन संग्रह कार्यक्रम तथा संगठन विस्तार हेतु जोन प्रभारी एवं सह प्रभारी बनाया गया। फतेहपुर प्रखंड में दो जोन, नाला प्रखंड में तीन जोन एवं कुंडहित प्रखंड में दो जोन बनाया गया। पार्टी के केंद्रीय सचिव माधव चंद्र महतो ने सभी जोन प्रभारियों एवं सह प्रभारियों को निर्देश दिया कि वह अपने अपने जोन के पंचायत प्रभारी जल्द से जल्द बनाएं एवं आनुषंगिक इकाई का विस्तार करें। साथ ही साथ जन संग्रह धन संग्रह कार्यक्रम के द्वारा संगठन मजबूती पर विशेष जोर दिया। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के जिला प्रधान सचिव अजय कुमार मंडल, जिला उपाध्यक्ष विकास चंद्र मंडल, खिरोध सिंह, संजय मंडल, महावीर मोदी, मुंशी हेंब्रम, तामस गोप, तपन चौधरी, सीमंत बाउरी, आशीष मंडल, हराधन दा, बारिश मरांडी, प्रेम झा, मुस्तफा अंसारी, चंद्रमोहन घोस, उज्जवल कुमार, सूरज टूडू, राजेश महतो, बीजू कर, रामानंद यादव, संतोष महतो, मनोज कर, दीपक मंडल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।














