Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

पंच कल्याणक महोत्सव के बाद जैन मुनियों के जत्था मंगल बिहार पर हस्तिनापुर रवाना

पैदल पहुचने में लगेंगे तीन माह

BHARATTV.NEWS: मिहिजाम। आचार्य अनेकांत महाराज के साथ सोमवार को जैन मुनियों के जत्था मंगल बिहार पर दिल्ली के हस्तिनापुर के लिए पैदल मार्ग से रवाना हो गया।
इस दौरान गाजे बाजे के साथ श्री दिगम्बर जैन समाज मिहिजाम के लोगों ने मुनियों को विदा किया।
बता दे कि मुनियों का कारवां लॉक डाउन के दौरान मिहिजाम में ही प्रवास पर था। लॉक डाउन के बाद मुनियों ने पंच कल्याणक महोत्सव में सिरकत की। औऱ महोत्सव के बाद जत्था दिल्ली कूच कर गया। बताया जा रहा है कि पैदल मार्ग से दिल्ली पहुँचने में लगभग 3 महीने लगेंगे। इस बीच विभिन्न जगहों पर जैन समाज औऱ श्रद्धालुओं के यहां मुनि प्रवास करते जाएंगे। उन्हें विदा करने वालो में अनिल जैन, आनंद जैन, नीरू जैन, नप अध्यक्ष कमल गुप्ता समेत काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। REPORT: पंकज।