Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

नामांकन अवधि में कार्यालय परिसर के 200 मीटर की परिधि में 5 से अधिक व्यक्ति एक स्थान पर जमा नहीं होंगे

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 से संबंधित आदेश

BHARATTV.NEWS, JAMTARA: जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त जामताड़ा फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) द्वारा झारखंड पंचायत निर्वाचन नियमावली, 2001 के नियम 36 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन, 2022 के द्वितीय चरण के निर्वाचन के निमित्त प्रपत्र-05 में विर्निदिष्ट निर्वाचन प्रक्रिया की सूचना का प्रकाशन सभी विनिर्दिष्ट स्थलों पर किया गया. निर्वाचन प्रतीक आवंटन दिनांक 04.05.2022 पूर्वाहन 11 बजे से कार्य पूर्ण होने तक किया जायेगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त जामताड़ा फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन, 2022 के निमित्त प्रपत्र-05 अनुसूची सूची सहित संलग्न करते हुए द्वितीय चरण हेतु निर्वाचन प्रक्रिया की सूचना का प्रकाशन सभी विनिर्दिष्ट स्थलों पर कर दिया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त जामताड़ा द्वारा झारखंड पंचायत निर्वाचन नियमावली 2001 के नियम-36 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इससे संलग्न अनुसूची के स्तंभ (2) में विनिर्दिष्ट ग्राम पंचायत के सदस्यों/ ग्राम पंचायत के मुखिया/ पंचायत समिति/ जिला परिषद के सदस्यों के निर्वाचन के संबंध में सूचनाएं दी गई हैं। जिसमे अनुसूची के स्तंभ (4) में विनिर्दिष्ट निर्वाचन क्षेत्र के सामने स्तंभ (7) में विनिर्दिष्ट पदाधिकारी ग्राम पंचायत/ पंचायत समिति/ जिला परिषद के सदस्यों/ मुखिया के निर्वाचन संचालन करने हेतु निर्वाची पदाधिकारी होगा। वहीं निर्वाचन क्षेत्र के सामने स्तंभ (8) में विनिर्दिष्ट स्थान, तारीख औऱ समय नाम निर्देशन पत्र दाखिला करने का स्थान, तारीख और समय होगा। वहीं निर्वाचन क्षेत्र के सामने स्तंभ (9) में विनिर्दिष्ट स्थान, तारीख और समय नाम निर्देशन-पत्र की संवीक्षा करने का स्थान, तारीख और समय होगा। तथा निर्वाचन क्षेत्र के सामने स्तंभ (10) में विनिर्दिष्ट स्थान, तारीख औऱ समय नाम निर्देशन-पत्र वापस लेने के स्थान, तारीख और समय होगा। वहीं निर्वाचन क्षेत्र के सामने स्तंभ (11) में विनिर्दिष्ट मतदान की तारीख और समय होगी। वहीं निर्वाचन क्षेत्र के सामने स्तंभ (12) में विनिर्दिष्ट तारीख औऱ समय मतों की गणना करने की तारीख और समय होगी। तथा निर्वाचन क्षेत्र के सामने स्तंभ (13) में विनिर्दिष्ट स्थान पर मतों की गणना का स्थान होगा।

जिला परिषद सदस्य पद हेतु नाम निर्देशन दाखिल करने, संवीक्षा, नाम निर्देशन पत्र वापस लेने, मतदान एवं मतगणना से संबंधित विवरणी

जिसके तहत जिला परिषद सदस्यों निर्वाचन क्षेत्र संख्या XIII जामताड़ा (1) से जामताड़ा (9) के लिए नाम निर्देशन पत्र उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद जामताड़ा के कार्यालय कक्ष में दिनांक 21.04.2022 से 27.04.2022 तक पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक (सार्वजनिक अवकाश के दिन को छोड़कर) होगा। वहीं उप विकास आयुक्त के कार्यालय कक्ष, जिला परिषद कार्यालय में दिनांक 28.04.2022 से 30.04.2022 तक पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 03 बजे तक नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा की जायेगी तथा दिनांक 02.05.2022 को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 03 बजे तक नाम निर्देशन वापस लिया जायेगा। मतदान 19.05.2022 को प्रातः 07:00 बजे से अपराह्न 03 बजे तक होगा वहीं मतगणना नर्सिंग कॉलेज दुलाडीह जामताड़ा में प्रातः 08 बजे से होगा।

पंचायत समिति के सदस्य पद हेतु प्रपत्र 5 के तहत आवश्यक जानकारी

पंचायत समिति के सदस्य पद के निर्वाचन हेतु नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत निर्वाचन क्षेत्र संख्या XIII/जामताड़ा/1/नारायणपुर प0स0क्षे0नि0स0 (1) से (33), XIII/जामताड़ा/02/करमाटांड़ -विद्यासागर (01) से (23) तक एवं XIII/जामताड़ा/4/फतेहपुर – 1 से फतेहपुर -18 तक निर्वाची पदाधिकारी श्री संजय पांडेय अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा के कार्यालय कक्ष में नाम निर्देशन दिनांक 21.04.2022 से 27.04.2022 तक (सार्वजनिक अवकाश के दिनों को छोड़कर) पूर्वाहन 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगा तथा संवीक्षा अनुमंडल कार्यालय कक्षा में दिनांक 28.04.2022 से 30.04.2022 तक पूर्वाह्न 11 बजे से 3 बजे तक होगा। नाम निर्देशन वापस 02.05.2022 को अनुमंडल कार्यालय जामताड़ा से पूर्वाहन 11 से 3 बजे तक होगा। 19.05.2022 को मतदान होगा एवं 22.05.2022 को मतगणना होगा।

मुखिया पद हेतु प्रपत्र 5 के तहत आवश्यक जानकारी

नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत XIII जामताड़ा/1/नारायणपुर/1/रूपडीह, डाभाकेंद, बंदरचुंआ, नवाडीह, नारायणपुर, टोपटांड, शहरपुर, दिघारी, चंपापुर, बुटबेरिया, बोरवा, सबनपुर, देवलबाड़ी, चंदाडीह, नयाडीह, कुरता, बुधुडीह, नारोडीह, कोरीडीह 1, पोस्ता, झिलुवा, पबिया, बांकुडीह, मंझलाडीह एवं मदनाडीह पंचायत हेतु निर्वाची पदाधिकारी श्री प्रदीप कुमार महतो अंचल अधिकारी के कार्यालय कक्ष में, करमाटांड़ प्रखंड अंतर्गत मुखिया पद हेतु XIII/जामताड़ा/2/करमाटांड़ (विद्यासागर)/ 1/सुब्दीडीह, कुरुवा, तारकोजोरी, डुमरिया, बिराजपुर, बरमुंडी, करमाटांड़, तेतुलबंधा, सीताकता, फोफनाद, बागबेर, शिकरपोसनी, मत्तांड, अलगचुवान, नवाडीह, बरादहा, ताराबहाल एवं मोहनपुर में निर्वाची पदाधिकारी श्री गुलजार अंजुम, अंचल अधिकारी करमाटांड़ के कार्यालय कक्ष में तथा फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत निर्वाचन क्षेत्र संख्या XIII/जामताड़ा/4/फतेहपुर/1/पालाजोरी, चापुड़िया, धसनिया, बिंदापथर, खमरबाद, डुमरिया, सीमलदूबी, अगैया सरमुंडी, फतेहपुर, बंदरनाचा, जामजोरी, बामंडीहा, सिमलादंगल, आसनबेडिया एवं बानुडीह में निर्वाची पदाधिकारी श्री पंकज कुमार अंचल अधिकारी फतेहपुर के समक्ष क्रमशः दिनांक 21.04.2022 से 27.04.2022 तक सार्वजनिक अवकाश के दिन को छोड़कर) नाम निर्देशन दाखिल किया जाएगा। नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा 28.04.2022 से 30.04.22 तक पूर्वाह्न 11 से अपराह्न 3 बजे तक होगा। नाम वापसी 02.05.2022 को पूर्वाहन 11 बजे से 3 बजे तक होगा। मतदान 19.05.2022 को एवं मतगणना 22.05.2022 को होगा।

नोट : निर्वाचन प्रतीक आवंटन दिनांक 04.05.2022 पूर्वाहन 11 बजे से कार्य पूर्ण होने तक किया जायेगा

ग्राम पंचायत के सदस्य पद हेतु जानकारी

वहीं ग्राम पंचायत के सदस्य पद हेतु नारायणपुर प्रखंड में निर्वाची पदाधिकारी श्री प्रभाकर मिर्धा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, करमाटांड़ प्रखंड में निर्वाची पदाधिकारी मो अजफर हसनैन, प्रखंड विकास पदाधिकारी करमाटांड़ एवं फतेहपुर प्रखंड में निर्वाची पदाधिकारी श्री मुकेश कुमार बाउरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी फतेहपुर के समक्ष उपरोक्त अवधि में नाम निर्देशन दाखिल किया जाएगा।

अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडे द्वारा बताया गया कि त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन, 2022 के परिपेक्ष में जामताड़ा अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत कर्माटांड़, नारायणपुर एवं फतेहपुर प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन, 2022 के क्रम में विभिन्न अभर्थियों के द्वारा नाम निर्देशन पत्र दिनांक 21/04/2022 से 27/04/2022 तक दाखिल किया जाना है एवं इसी क्रम में दिनांक 28/04/2022 से 30/04/2022 तक समीक्षा की जानी है। भयमुक्त, स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन निष्पादित करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय द्वारा धारा 144 के अधीन प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला परिषद सदस्य के लिए निर्वाचित पदाधिकारी का कार्यालय यथा उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी,जिला परिषद जामताड़ा का कार्यालय कक्ष, सभी पंचायत समिति के सदस्यों के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, जामताड़ा का कार्यालय कक्ष,अनुमंडल कार्यालय,जामताड़ा, करमाटांड(विधासागर), फतेहपुर एवं नारायणपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र के लिए संबंधित अंचल सह प्रखंड कार्यालय निर्वाची पदाधिकारी का कार्यालय कक्ष के 200 मीटर की परिधि के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू किया गया हैं। जिसमें निम्न आदेश दिया गया है:-

  1. नामांकन की अवधि में कोई व्यक्ति अग्नेयास्त्र, घातक ध्वनि विस्तारक यंत्र के साथ नहीं आएंगे।
  2. नामांकन अवधि में कार्यालय परिसर के 200 मीटर की परिधि में 5 से अधिक व्यक्ति एक स्थान पर जमा नहीं होंगे।
  3. सभी प्रत्याशी शक्ति से अचार आदर्श आचार संहिता का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।

त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 के परिप्रेक्ष्य में नामांकन होने वाले स्थानों पर भयमुक्त, स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन संपादित कराने हेतु लागू निषेधाज्ञा आदेश के सख्ती से अनुपालन हेतु अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा द्वारा दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई।

अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय द्वारा आज दिनांक 20.04.2022 को निर्वाचन को लेकर जारी निषेधाज्ञा आदेश के शक्ति से अनुपालन कराने हेतु नामांकन स्थानों पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

ज्ञातव्य हो कि जामताड़ा अनुमंडल क्षेत्र में जिला परिषद, सदस्य, पंचायत समिति के सदस्य, ग्राम पंचायत के मुखिया एवं ग्राम पंचायत के सदस्य हेतु त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन,2022 के क्रम विभिन्न अभ्यर्थियों के द्वारा नाम निर्देशन पत्र तथा निर्वाचन सूचना दिनांक 20.04.2022 से 27.04.2022 तक के कार्यक्रम एवं इसी क्रम में दिनांक 28.04.2022 से 30.04.2022 को संवीक्षा निर्धारित है।

संबंधित नामांकन होने वाले स्थानों पर भयमुक्त, स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन निष्पादित कराने हेतु धारा 144 द0प्र0स0 के तहत निषेधाज्ञा आदेश जारी की गई है।

उपरोक्त के आलोक में उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद कार्यालय कक्ष, जिला परिषद कार्यालय, जामताड़ा में श्री विपिन कुमार, गव्य तकनीकी पदाधिकारी को, अनुमंडल पदाधिकारी का कार्यालय कक्ष, अनुमंडल कार्यालय में श्री निर्मल कुमार आशीष, नगर प्रबंधक, नगर पंचायत जामताड़ा को, अंचल सह प्रखंड कार्यालय कक्षा फतेहपुर में श्री चंद्रदेव मुर्मू कनीय अभियंता फतेहपुर को, अंचल सह प्रखंड कार्यालय कक्ष नारायणपुर में श्री प्रशांत भैया, कनीय अभियंता नारायणपुर को तथा अंचल सह प्रखंड कार्यालय कक्ष करमाटांड़ में श्री निखिल कुमार साह, सहायक अभियंता करमाटांड़ को दंडाधिकारी के तौर पर प्रतिनियुक्ति किया गया है।