Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

नहर में क्ई जगहों पर मरम्मती कार्य चल रहा है जो अधूरा पड़ा हुआ है…….

भारतटीवी.न्यूज़,JAMTARA:अजय बराज सिकटीया से नहर में पानी छोड़ा गया है। एक दो दिनों में नहर में पानी देखने को मिलेगा।
यह बातें जामताड़ा जिला के सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार टुडू ने कही है। कार्यपालक अभियंता का कहना है कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सिकटीया अजय बराज प्रबंधन द्वारा एक अगस्त को अजय नहर में पानी छोड़ने की संभावित तिथि बताई गई थी जो चालू कर दिया गया है।

जब संवाददाता ने उनसे पूछा कि आपके नहर में क्ई जगहों पर मरम्मती कार्य चल रहा है जो अधूरा पड़ा हुआ है। मरम्मती कार्य भी बहुत धीमी गति से हो रहा है। ऐसे में नहर में पानी छोड़ने वाली बातें जनता को झूठी आश्वासन देने के बराबर है।नहर में पानी छोड़ने से काम कैसे किया जायेगा। इस बात पर उन्होंने कहा कि पानी नहर में धीमी गति से आगे बढ़ेगा तब तक नहर में मरम्मती कार्य लगभग पचहत्तर प्रतिशत हो जायेगा। इसके लिए मरम्मती कार्य करने वाले ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिया गया है। विभाग के अधिकारी भी निगरानी कर रहे हैं।समय पर उतना कार्य हो जायेगा जितना से पानी लोगों को सिंचाई के लिए मिल जाए।कार्य प्रगति पर है और शीघ्र अतिशीघ्र पूरा कर दिया जाएगा।

लेकिन जमीनी स्तर पर नहर में मरम्मती कार्य नहीं उतना नहीं दिखाई दे रहा है। अजय नहर में चैन संख्या 540 पर जमीन ढलाई पूरी तरह नहीं हो पाया है। वहां पर कार्य करा रहे ठेकेदार की लापरवाही देख कर लगता है कि विभाग भी लाभुक किसानों को झूठी आश्वासन देने का काम कर रही है।वो तो इंद्र भगवान की कृपा सिंचाई विभाग को और ठेकेदारों को मिला है जो सच्चाई को छुपाने में ये लोग सफल हो रहे हैं। वर्ना आकाशीय बरसात से ही नहर तहस नहस हो गया होता। मिट्टी का काम कर पाना तो संभव भी नहीं था। मेढ़ बंधी के लिए पोकलेन और जे सी सी बी मशीन का मेढ़ पर चलना असंभव हो जाता। भगवान भी किसानों पर रूष्ट हो गया है। इस लिए सुखाड़ हो गया है। झारखण्ड सरकार ने भी जामताड़ा जिला को सुखा क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। लगता है इसीलिए सिंचाई विभाग के अधिकारी और ठिकेदार इसका लाभ उठा रहे हैं। रिपोर्ट: धनेश्वर सिंह