Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

धनबाद की सबसे बड़ी हृदयविदारक घटना पर कांग्रेस ने दुःख व्यक्त किया

BHARATTV.NEWS,DHANBAD: झरिया नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रत्नेश कुमार यादव के नेतृत्व में झरिया देशबंधु सिनेमा हॉल के समीप धनबाद जिले के प्रख्यात डॉक्टर विकास हाजरा एवं प्रेमा हाजरा सहित 6 लोगों की उनके हाजरा क्लीनिक में अचानक आग लगने की वजह से और असमय मृत्यु हो जाने की हृदयविदारक घटना पर दुःख व्यक्त किया गया। श्रृद्धांजलि अर्पित करने हेतु उनकी तसवीर के समक्ष समस्त कांग्रेस जनों ने जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की उपस्थिती में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शान्ति हेतू प्रार्थना की और केंडल जला कर श्रद्धांजलि दी। संतोष कुमार सिंह ने कहा कि डा प्रेमा हाजरा स्त्री व प्रसूति रोग कीविशेषज्ञ ही नहीं बल्कि वह क्रिटिकल केसेस की भी जानकार थी। लोग धनबाद ही नही बल्कि जिले के बाहर से भी लोग आते थे। इस तरह की घटना हमे झकझोर दिया है पूरे कोयलांचल के लिय अपूर्णीय क्षति है। हम प्रशासन से इसकी बारीकी से जांच का अनुरोध करते है और डा विकाश हाजरा डा प्रेमा हाजरा सहित सभी 6लोगों की मृत्यु पर ईशर से प्रार्थना करते है की उन्हे अपने चरणों में स्थान दें और सोक संतीप्त परिवार को साहस दे।
आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संतोष सिंह, राशिद रजा अंसारी, रत्नेश यादव, प्रकाश शर्मा, रामजी सिंह, शिव शम्भू प्रसाद, जीतेन्द्र मोदक, भोलानाथ सिंह, संजय प्रजापति, निसार अहमद, महेश शर्मा, मनोहर रजवार, वीरेंदर बहादुर सिंह, राकेश पासवान, कमल शर्मा, फेज अहमद, जाहिर अंसारी, मनिभुशन् तिवारी, कुंदन मोदक, इम्तियाज खान, सोनू साव, महेंद्र पासवान, गौतम पासवान, गौतम कुमार, रोहित कुमार, अरविन्द सैनी, धीरज पंकज, राजा अंसारी, सूरज वर्मा, मिनी साव, ओमकार बर्नवाल, प्रीति मिस, गीता सिंह, लक्ष्मी देवी, संतोष तिवारी उपस्थित थे।