BHARATTV.NEWS, CHITRA,: देवघर जिले के पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार सिंह ने मंगलवार की शाम चितरा थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिले के पुलिस कप्तान सिंह ने चितरा थाना का जायजा लिया। 2 घंटे से अधिक के निरीक्षण काल में उन्होंने परिसर में साफ सफाई, जप्त किए गए सामानों, आवश्यक दस्तावेजों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में जो भी कमी पाई गई। उसे दूर करने के लिए आवश्यक निर्देश दिया। यहां आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों, जवानों आदि के पोशाक की साफ-सफाई, रहन-सहन का स्तर आदि सभी बातों पर गौर फरमाया। अपराध ग्राफ के संबंध में पूछे गए सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि यह विवेचना करने के बाद ही कहा जा सकता है कि इस थाना क्षेत्र में अपराध की स्थिति क्या है। पब्लिक अगर अमन-चैन और बेखौफ होकर जी रहे हैं। महिलाएं निर्भय होकर कहीं भी आ जा रही हैं। तो समझा जाए कि थाना क्षेत्र में अपराध पूरी तरह नियंत्रण में है । चोरी, डकैती, गृह भेदन, छिनतई आदि की घटनाओं से ही अपराध ग्राफ तय होता है। अगर इस थाना क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं नगण्य है। तो समझा जाना चाहिए कि अपराध व अपराधियों पर पुलिस की कड़ी निगाह है। इस थाना क्षेत्र के आवाम तय कर सकते है कि अपराध ग्राफ ऊंचा उठा है, यह नियंत्रण में है, या अपराध सामान्य से नीचे है। इस संबंध में मुझसे कुछ भी कहा जाना उचित प्रतीत नहीं होता है। यह मैं पब्लिक पर छोड़ता हूं। अगर उन्हें किसी तरह की कठिनाई महसूस होती है। संवाद कर सकते हैं। पुलिस निश्चित रूप से हर तरह की कार्रवाई करने के लिए हमेशा तत्पर रहेगी।














