Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

दिव्यांगजनों का संदेश 19 अप्रैल को वोट जरूर करें

गया, 08 अप्रैल 2024: लोक सभा चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से PWD कोषांग द्वारा आज समाहरणालय गया से दिव्यांगजनों की रैली निकालने का आयोजन कराया गया। इसमें लगभग 40- 50 दिव्यांगजनों ने अपने तिपहिया एवं मोटरयुक्त तिपहिया के साथ भाग लिया।

इसमें अभ्युदय शरण, राज्य दिव्यांग आइकॉन को PWD कोषांग द्वारा विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। रैली को हरी झंडी जिला पदाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम तथा वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती द्वारा दिखाई गई।

इस अवसर पर विनोद दूहन, उप विकास आयुक्त, प्रियंवदा, डी.पी.ओ आइ.सी.डी.एस, कुमार सत्यकाम, उप निदेशक, समाजिक सुरक्षा एवं अन्य भी उपस्थित थे। सभी दिव्यांगजनों की एक संक्षिप्त बैठक भी नगर के एक सभागार में आयोजित हुई जिसमें दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र पर दी जाने वाली सुविधाओं जैसे रैंप, व्हील चेयर, आदि तथा चुनाव आयोग द्वारा निर्गत ‘सक्षम’ मोबाईल एप की विस्तृत जानकारी दी गई।
रैली को संबोधित करते हुए ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी जागरूक नागरिक मतदान दिवस को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के साथ ही अन्य लोगों को जागरूक कर मतदान हेतु प्रेरित करें।
रैली में शामिल दिव्यांगजनों, सभी नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी दिलाई।