Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

झारक्राफ्ट द्वारा कंबल खरीदने में हुई अनियमितता मामले में एसीबी को पी ई दर्ज कर जांच करने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति

हरियाणा के पानीपत से कंबल की हुई थी खरीदारी

झारक्राफ्ट के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्रीमती रेणु गोपीनाथ पणिकर,  उप महाप्रबंधक मोहम्मद नीसम अख्तर  और मुख्य वित्त पदाधिकारी अशोक ठाकुर को बनाया गया है आरोपी

RANCHI: मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने झारक्राफ्ट, रांची के  द्वारा हरियाणा के पानीपत से  कंबल खरीदने में हुई अनियमितता के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को प्रारंभिक जांच (पी ई )  दर्ज कर जांच करने के प्रस्ताव पर अपनी स्वीकृति दे दी है l कंबल खरीदने में हुई अनियमितता के मामले में  झारक्राफ्ट के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्रीमती रेणु गोपीनाथ पणिकर,  उप महाप्रबंधक मोहम्मद नीसम अख्तर और मुख्य वित्त पदाधिकारी अशोक ठाकुर को आरोपी बनाया गया है  l ज्ञात हो कि उद्योग विभाग द्वारा झारक्राफ्ट द्वारा कंबल खरीद में हुई अनियमितता की विस्तृत  जांच और आरोपियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई की अनुशंसा  किए जाने के आलोक में मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिया है l इसके तहत सरकार द्वारा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को प्रारंभिक जांच हेतु ऐसे मामले सौपे  जाएंगे, जिनमें लोक सेवकों के विरुद्ध पद के आपराधिक दुरुपयोग और भ्रटाचार के आरोप समाहित होंगे l

अपराधियों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाई करें…हेमन्त सोरेन

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उपायुक्त पलामू और झारखण्ड पुलिस को पलामू के पाटन प्रखंड स्थित सिक्कीकला निवासी ललिता देवी और  उनकी बेटियों के साथ किये गए दुर्व्यवहार की जांच करने का निदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा उपायुक्त पलामू को कहा है कि पीड़ित परिवार को मदद पहुंचाएं एवं अपराधियों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाई करें।

योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा

मुख्यमंत्री को उपायुक्त पलामू ने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी को जांच हेतु कहा गया है। लाभुक को सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

दुष्कर्म का हुआ प्रयास

मुख्यमंत्री को वीडियो साझा कर जानकारी दी गई कि पाटन प्रखंड स्थित सिक्कीकला गांव निवासी ललिता देवी एक विधवा है और रसोइया है। उनके घर में अपराधी घुसकर उनको और उनकी दो बेटियों को पीटते हैं और दुष्कर्म करने की कोशिश में कपड़े फाड़ देते है। हिंसा की यह पहली वारदात नहीं है।