Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

जिला पदाधिकारी गया ने सीएमआर आपूर्ति में देरी करने वाले पैक्स और राइस मिलरों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया

GAYA,BHARATTV.NEWS: जिला पदाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसमः 2023-24 अंतर्गत पैक्स/व्यापार मंडलों द्वारा अधिप्राप्ति किये गये धान के समतुल्य शत-प्रतिशत सी०एम०आर० की आपूर्ति राज्य खाद्य निगम को किये जाने की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभाकक्ष, गया में सम्पन्न हुई। जिसमें समितियों द्वारा अबतक राज्य खाद्य निगम को जमा किये गये सी०एम०आर० की समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान पृच्छा करने पर जिला सहकारिता पदाधिकारी, गया द्वारा बताया गया कि इस वर्ष पैक्स / व्यापार मंडलों द्वारा 126908.265 मे०टन धान की अधिप्राप्ति हुई हैं, जिसके समतुल्य 86297.620 मे०टन सी०एम०आर० की आपूर्ति राज्य खाद्य निगम को निर्धारित तिथि 20.08.2024 तक किया जाना हैं। जिसमें अभी तक 82256.959 मे०टन (95.32%) सी०एम०आर० की आपूर्ति राज्य खाद्य निगम को किया गया हैं। अभी 4040.66 मे०टन (140 लॉट) सी०एम०आर० की आपूर्ति राज्य खाद्य निगम को किया जाना शेष हैं। जिला में अभी भी 57 समितियाँ ऐसी हैं जहाँ 1 लॉट से अधिक सी०एम०आर० की आपूर्ति करना शेष है।

समीक्षा के दौरान यह भी पाया गया की केर पैक्स में 11.59 लॉट, असलेमपुर पैक्स में 8.49 लॉट, नगर पंचायत पैक्स शेरघाटी में 2.42 लॉट, चिताबकलॉ पैक्स में 3.37 लॉट, चौबार पैक्स में 3.13 लॉट, काबर पैक्स में 4.11 लॉट, भारे पैक्स में 4.10 लॉट, परसावों पैक्स में 2.10 लॉट, कुरमावों पैक्स में 1.71 लॉट, धरहराकलॉ पैक्स में 4.76 लॉट, एरकी पैक्स में 1.71 लॉट, मटिहानी पैक्स में 4.63 लॉट, कपसिया पैक्स में 2.60 लॉट, केनार पहाड़पुर पैक्स में 1.15 लॉट, बारी पैक्स में 2.15 लॉट, अईमा पैक्स में 2.05 लॉट, तेतर पैक्स में 2.96 लॉट, गुनेरी पैक्स में 3.80 लॉट, सेवतर पैक्स मे 3.51 लॉट, नीमा पैक्स में 2.10 लॉट, टनकुप्पा पैक्स में 2.10 लॉट, वजीरगंज व्यापार मंडल में 2.03 लॉट, पकरी पैक्स में 2.92 लॉट, डोभी पैक्स में 2.84 लॉट, उतरी लोधवे पैक्स में 1.75 लॉट, खिरयॉवा पैक्स में 1.74 लॉट, महमन्ना पैक्स में 2.70 लॉट, बुमुआर पैक्स में 2.66 लॉट, करजरा पैक्स में 1.60 लॉट, डुमरीचट्टी पैक्स में 2.51 लॉट, केसरू धरमपुर पैक्स में 1.49 लॉट, घोड़ा घाट पैक्स में 2.49 लॉट, बेलौटी पैक्स में 1.46 लॉट, गजाधरपुर पैक्स में 1.32 लॉट, बरसौना पैक्स में 1.10 लॉट, केसपा पैक्स में 2.01 लॉट, डेमा पैक्स में 1.85 लॉट, दक्षिणी कजुर पैक्स में 1.81 लॉट, गुरियावों पैक्स में 1.81 लॉट, सीमरा पैक्स में 1.73 लॉट, द० लोधवे पैक्स में 1.69 लॉट, बिहरगाईं पैक्स में 1.69, मतासो पैक्स में 1.03 लॉट, अदई पैक्स में 1.41 लॉट, बिकोपुर पैक्स में 1.33 लॉट, बरमा पैक्स में 1.34 लॉट, बार पैक्स में 1.12, सॉवकला पैक्स में 1.11 लॉट, ढ़ीबर पैक्स में 1.09, आरोपुर पैक्स में 1.07 लॉट, लखैपुर पैक्स में 1.05 लॉट, सारसु पैक्स में 1.05 लॉट, धरहरा पैक्स में 1.03 लॉट, अजमतगंज पैक्स में 1 लॉट, सनौत पैक्स में 1 लॉट एवं पुनकला पैक्स में 1.98 लॉट सी०एम०आर० जमा करना शेष हैं।

जिला पदाधिकारी द्वारा इन सभी पैक्स अध्यक्षों से सी०एम०आर० आपूर्ति नहीं करने के संबंध में पृच्छा किया गया साथ हीं निर्धारित तिथि तक शत्-प्रतिशत सी०एम०आर० आपूर्ति नहीं करने वाले पैक्स अध्यक्षों एवं राईस मिलों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों को अभी तक सी०एम०आर० जमा नहीं करने वाले समितियों की जाँच करने एवं प्रतिदिन सी०एम०आर० आपूर्ति की समीक्षा करने तथा समितियों में कैम्प करते हुये 20.08.2024 तक अचुक रूप से सी०एम०आर० आपूर्ति कराने का निदेश दिया गया। शत् प्रतिशत सी०एम०आर० की आपूर्ति नहीं कराने वाले सहकारिता प्रसार पदाधिकारी पर विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी, गया, जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, गया, सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, पैक्स अध्यक्ष / प्रबंधक, राईस मिलर उपस्थित रहें।